Pushpa vs Lal Singh Chaddha
Pushpa vs Lal Singh Chaddha Syed Dabeer Hussain - RE
मनोरंजन

Pushpa vs Lal Singh Chaddha : अब दर्शक ही बताएंगे कौन किस से बेहतर

Author : Kavita Singh Rathore

Pushpa vs Lal Singh Chaddha : देश में आज जहां बॉलीवुड की फिल्मों में दर्शकों की कमी नहीं है। वहीं, एक बड़ा तबका ऐसा भी है जो, साऊथ की फिल्में देखना पसंद करता है। इसके अलावा जहां बॉलीवुड ऐक्‍टर आमिर खान को लोग मिस्टर बोलते है। वहीं अल्लू अर्जुन की एक्टिंग के भी लोग कुछ कम कायल नहीं है। इन दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर है यह तय कर पाना काफी मुश्किल है, लेकिन अब ये समय और जनता ही तय करेगी क्योंकि अब दोनों की फिल्में 'पुष्‍पा' और 'लाल सिंह चड्ढा' एक साथ रिलीज होने वाली है। अब देखना यह है कि, किस ऐक्‍टर की फिल्म को जनता ज्यादा प्यार देती है।

होगा दोनों फिल्मों का मुकाबला :

दरअसल, ऐक्‍टर अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्‍म 'पुष्‍पा' की घोषणा के बाद से ही जनता को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार था और ठीक यहीं हाल की ऐक्‍टर आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' का भी था। अब जब दोनों फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ गई है, तो सभी के मन में सवाल उठ खड़े हुए हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि, दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होने जा रही है। जी हां, 'पुष्‍पा' का पहला पार्ट क्रिसमस 2021 के मौके पर रिलीज होगा तो, वहीं फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी क्रिसमस 2021 पर रिलीज होने जा रही है। अब इन दोनों फिल्मों का मुकाबला देखने को मिलेगा। क्योंकि, दोनों ही फिल्में काफी दिग्गज अभिनेताओं की है।

सबसे बड़े क्‍लैश के लिए फैंस एक्‍साइटेड :

बताते चलें, अल्लू अर्जुन की फिल्‍म पुष्पा हिंदी समेत 5 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। अपनी फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी अल्‍लू ने खुद ट्विटर पर ट्वीट कर दी है। उन्होंने फिल्‍म से अपना पोस्‍टर लुक शेयर किया है। बता दें, इस फिल्‍म में अल्‍लू के साथ ही रश्मिका मंदाना और फहद फासिल जैसे ऐक्‍टर्स भी देखने को मिलेंगे। जबकि, आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म के मुख्य किरदार यानी आमिर खान के इर्द गिर्द ही घूमती नजर आएगी। क्योंकि, फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है। हॉलीवुड की फिल्म में दिग्गज एक्टर टॉम हैंसी ने 'फॉरेस्ट गंप' का किरदार निभाया था। इस फिल्म में आपको आमिर के अपोजिट करीना कपूर नजर आने वाली है। अब इस साल के आखिर में दोनों फिल्मों का रिलीज होने किसी बहुत बड़े क्‍लैश से कम नहीं है। इस क्‍लैश को लेकर दोनों ही ऐक्‍टर फैंस काफी एक्‍साइटेड नजर आरहे हैं।

पुष्पा फिल्म के प्रोड्यूसर का कहना :

पुष्पा फिल्म में डायरेक्‍टर सुकुमार और म्यूजिक मेस्ट्रो देवी श्री प्रसाद ने साथ काम किया हैं। इस फिल्म को लेकर मैत्री मूवी मेकर्स के प्रड्यूसर नवीन यरनेनी और वाई। रविशंकर का कहना है कि, 'पुष्पा की कहानी ऐक्शन से भरपूर है जिसमें ऐसे मोमेंट्स हैं जो दिल को छू जाते हैं। फिल्म को बनाना हमारे लिए बहुत ही मजेदार रहा। इस फिल्म ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। हमें उम्‍मीद है कि फैंस इस फिल्म पर अपना प्‍यार बरसाएंगे।' बताते चलें, इस फिल्म के जरिए जनता पहली बार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को बड़े पर्दे पर एक साथ देखेगी। यदि फिल्म के दूसरे पार्ट की बात करें तो वो अगले साल यानी 2022 में रिलीज होगा। इन दोनों फिल्मों को लेकर फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने भी ट्वीट किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT