जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे तारा सुतारिया और आदर जैन
जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे तारा सुतारिया और आदर जैन Social Media
सेलिब्रिटी

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे तारा सुतारिया और आदर जैन, ऐसी है चर्चा

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री तारा सुतारिया और आदर जैन को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता रहा है। दोनों अपने कमिटमेंट्स को लेकर बहुत सीरियस हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले तारा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की थी। अब हाल ही में दोनों को लेकर एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स हैं क‍ि, तारा और आदर बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों ने अपने रिलेशनश‍िप को पहले ही इंस्टाग्राम ऑफिश‍ियल कर दिया था, अब उनकी शादी की चर्चा के बाद, फैंस की नजर दोनों पर ट‍िकी हुई है।

स्पॉटबॉय ने सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि, आदर बहुत जल्द अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतार‍िया संग सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों अपनी कमिटमेंट्स को लेकर बहुत गंभीर हैं और जल्द से जल्द शादी कर सकते हैं। हालांकि, इस खबर पर किसी की ओर से कोई ऑफिश‍ियल कंफर्मेशन नहीं आया है। दोनों ही सोशल मीडिया एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जताते रहते हैं, वहीं पब्लिक इवेंट्स में भी दोनों को साथ देखा जाता है। तारा को उनके फैमिली फंक्शंस में भी साथ देखा जाता है।

सूत्र ने इसपर बात करते हुए कहा, अभी कुछ कारण से मुझे नहीं लगता क‍ि रणबीर, आलिया से शादी करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि, आदर, रणबीर कपूर की छोटी बुआ रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। आदर ने बॉलीवुड में 2017 की फिल्म 'कैदी बैंड' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म चली नहीं। वहीं, तारा ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तारा की पिछली फिल्म मिलाप जवेरी निर्देशित मरजावां थी। सूत्रों के मुताबिक, आदर और तारा अगले साल यानि की 2021 में शादी कर सकते हैं।

परिवार के एक करीबी सूत्र ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि, "रणबीर कपूर अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन आदर जल्द से जल्द तारा के साथ सात फेरे ले लेना चाहते हैं। आदर के भाई अरमान ने इसी साल फरवरी में अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की थी और अब आदर भी इसके लिए तैयार हैं। हालांकि आदर का करियर अभी भी सही रफ्तार नहीं पकड़ पाया है और तारा का करियर भी अभी-अभी शुरू हुआ है लेकिन आदर शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT