शहनाज और सिद्धार्थ की मां से मिले अभिनव और रुबीना
शहनाज और सिद्धार्थ की मां से मिले अभिनव और रुबीना Syed Dabeer Hussain - RE
सेलिब्रिटी

शहनाज और सिद्धार्थ की मां से मिले अभिनव और रुबीना, बताया अब कैसी है उनकी हालत

Author : Sudha Choubey

टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के अचानक निधन ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को लगभग 10 दिन से ज्यादाबीत गया है। सिद्धार्थ के जाने से सबसे बड़ा सदमा उनकी मां और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को लगा है। फैंस ये जानना चाहते हैं कि, शहनाज अब कैसी हैं। इसी बीच बिग बॉस फेम अभिनव शुक्ला ने अब शहनाज की कंडीशन के बारे में जानकारी शेयर की है।

अभिनव शुक्ला ने कही यह बात:

हाल ही में अभिनव शुक्ला ने स्पॉटबॉय से बात करते हुए बताया कि, वह और उनकी पत्नी रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) शहनाज की मां से मिले थे। एक्टर ने कहा, "मैं सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार और शहनाज गिल के लिए प्रार्थना करता हूं। शहनाज अब थोड़ा ठीक हो रही हैं। मैं और रुबीना शहनाज की मां से मिले थे, भगवान शहनाज को हिम्मत दें।"

वहीं इससे पहले अभिनव शुक्ला ने बताया था कि, उन्होंने और सिद्धार्थ शुक्ला ने एक साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी और दोनों ने 'बाबुल का आंगन' शो में काम किया था। अभिनव ने कहा था कि, "हमारा बहुत अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर था, बाइक्स के लिए हम दोनों का पैशन एक जैसा था। सिद्धार्थ के निधन ने हम सभी का दिल तोड़ दिया है।"

राहुल महाजन ने भी दी थी जानकारी:

इससे पहले राहुल महाजन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, "अंतिम संस्कार के दौरान शहनाज चिल्लाई थीं कि, मम्मी जी मेरा बच्चा। इसके अलावा वह सिद्धार्थ के पैरों को बार-बार रब कर रही थीं ये जानते हुए कि, वह अब नहीं रहे, कई बार शहनाज बेहोश हुईं। राहुल ने ये भी बताया था कि, वह शहनाज का हाल देखकर काफी डर गए थे और वह एक्ट्रेस का ऐसा हाल देखकर ज्यादा देर वहां नहीं रह पाए।

वहीं अगर अभिनव शुक्ला के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनव हाल ही में कलर्स के चर्चित शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आए थे, लेकिन इस हफ्ते वो शो से बाहर हो गए। उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन वहां से उन्हें घर वापस जाना पड़ा। अभिनव के साथ सना मकबूल भी सेमीफाइनल से बाहर हो गई हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT