Ajay Devgan Shares a Special Post on National Youth Day
Ajay Devgan Shares a Special Post on National Youth Day Syed Dabeer Hussain - RE
सेलिब्रिटी

युवा दिवस पर अजय देवगन का खास पोस्ट, कहा- जितना सफल होंगे, उससे ज्यादा असफल होंगे

Author : Sudha Choubey

आज देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगो को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) ने पोस्ट शेयर कर सभी को शुभकामनाएं दी है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने सोशल मीडिया पर दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं। आज राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है।

अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमे लिखा है, "प्रिय 20 वर्षीय, वहां आप एक अभिनेता के रूप में नई दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। मैं ईमानदारी से कहूं, तो आपको कुछ निर्दय रिजेक्शंस का सामना करना पड़ेगा। आप इस सब में शानदार ढ़ंग से फिट होने की कोशिश करेंगे। लेकिन असफल होंगे। लोगों की आलोचना और संदेह कठिन होगा। ये आपके सवालों को आपका सपना बना देगा। आप जितना सफल होंगे, उससे ज्यादा असफल होंगे।"

अजय देवगन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, ''एक दिन धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से आपको एहसास होगा कि, स्वयं होना आपकी सबसे बड़ी ताकत हो सकता है। तो थोड़ा ठोकर खाओ लेकिन रुको मत। अपनी सीमाओं को पार करते रहें और दुनिया की उम्मीदों को अपना संकोच मत बनाओं। हमेशा अपने ईमानदार बने रहो, कृपया डांस करना सीखें, ये आपको लंबे वक्त में मदद करेगा। मैं आपसे बड़ा, समझदार और बेहतर हूं।"

कैप्शन में लिखा ये:

अजय देवगन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "इस राष्ट्रीय युवा दिवस पर 20 वर्षीय अजय के लिए कुछ शब्द लिखने का फैसला किया, मुझे उम्मीद है कि वो इसकी सराहना करेंगे।"

अजय देवगन की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर अभिनेता अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो जल्द ही राजामौली की फिल्म 'RRR' में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा उनके पास अभी 'कैथी रिमेक', 'मैदान', 'रनवे 34', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'दृश्यम 2', ' रेड 2' जैसी फिल्में शामिल है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT