ट्रिप से लौटने के बाद आलिया ने शेयर किया वीडियो, जंगल में घूमती आईं नजर
ट्रिप से लौटने के बाद आलिया ने शेयर किया वीडियो, जंगल में घूमती आईं नजर Social Media
सेलिब्रिटी

ट्रिप से लौटने के बाद आलिया ने शेयर किया वीडियो, जंगल में घूमती आईं नजर

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रणथंभौर से वापस लौट आए हैं। दोनों अपनी फैमिली के साथ राजस्थान के रणथंभौर में नए साल की पार्टी करने के लिए गए थे। आलिया भट्ट ने कुछ खूबसूरत यादों को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। हाल ही में आलिया भट्ट ने वैकेशन से अपना एक वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है, जिसमें वह जंगल सफारी का आनंद लेती नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट ने शेयर किया वीडियो:

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। आलिया ने ओपन जीप से वीडियो बनाते हुए फैन्स के साथ शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा है, "नए सफर की शुभकामनाएं, सावधानी से चलें।" आलिया के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि, रणथंभौर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी-अपनी फैमिली संग गए हुए थे। उन्हें फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी और बॉलीवुड के सेलिब्रिटी कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी ज्वाइन किया था। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी ट्रिप से कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें दोनों परिवार समेत सभी खूब एंजॉय करते नजर आए।

गौरतलब है कि, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर व अन्य मेहमान 29 दिसंबर शाम को यहां पहुंचे थे। इसक बाद पांच दिन तक यहां रुके। पांच दिनों में उन्होंने तीन बार रणथंभौर नेशनल पार्क के जंगल का भ्रमण किया। रणथंभौर की प्राकृतिक छटा के बीच टाइगर सफारी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि आखिरी ट्रिप में उन्होंने बाघ के दीदार नहीं पाए थे।

वहीं अगर आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म आलिया, रणबीर के साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट फिल्म 'गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी' में भी नजर आएंगी। वहीं अगर रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करे, तो रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा फिल्म 'शमशेरा' में नजर आएंगे। रणबीर ने हाल ही में एक और फिल्म साइन की है, जिसका नाम 'एनिमल' है। नए साल के दिन इस फिल्म की घोषणा के साथ इस फिल्म का टीजर भी जारी किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT