रणबीर कपूर संग नए साल का जश्न मनाएंगी आलिया, रणवीर-दीपिका ने किया जॉइन
रणबीर कपूर संग नए साल का जश्न मनाएंगी आलिया, रणवीर-दीपिका ने किया जॉइन Social Media
सेलिब्रिटी

रणबीर कपूर संग नए साल का जश्न मनाएंगी आलिया, रणवीर-दीपिका ने किया जॉइन

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड कलाकार इन दिनों न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए वैकेशन पर निकल चुके हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नए साल के जश्न के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। दोनों पर‍िवार समेत राजस्थान पहुंच गए हैं, जहां वे न्यू ईयर मनाएंगे। आलिया-रणबीर की इस पार्टी को दीप‍िका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी ज्वॉइन कर लिया है। जहां एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ राजस्थान में छुट्टियां सेलिब्रेट करने के लिए पहुंची है। वहीं, दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह भी राजस्थान में पहुंच गए हैं।

सामने आई तस्वीर:

हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेटे रणबीर कपूर और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ चिल करती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

रणबीर कपूर संग नए साल का जश्न मनाएंगी आलिया, रणवीर-दीपिका ने किया जॉइन

इन सभी कलाकारों ने नया साल मनाने के लिए मुंबई को न चुन कर जयपुर को चुना। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, "नया साल मनाने की तैयारी शुरु।" इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी शेयर की है।

रणबीर कपूर संग नए साल का जश्न मनाएंगी आलिया, रणवीर-दीपिका ने किया जॉइन

एयरपोर्ट पर दिखे थे रणवीर-दीपिका:

बीते दिनों बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है। इस दौरान एयरपोर्ट पर दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े और स्टाइलिश आउटफिट में दिखाई दिए। रणवीर सिंह स्वेटशर्ट और मैचिंग पैंट में दिखे। वह ओवरकोट पहने हुए थे और साथ ही मास्क चेहरे पर लगा रखा था। वहीं, दीपिका पादुकोण ब्राउन ट्रेंचकोर्ट में खूबसूरत नजर आईं।

रणबीर कपूर संग नए साल का जश्न मनाएंगी आलिया, रणवीर-दीपिका ने किया जॉइन

रणबीर कपूर की फैमिली संग दिखी आलिया:

वहीं बीते दिन आलिया भट्ट की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें आलिया भट्ट भी नजर आ रही है। रणबीर कपूर ने ब्लू कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ था और व्हाइट स्पोर्ट शूज के साथ ब्लैक सनग्लासेज लगाए हुए थे। रणबीर के साथ आलिया के अलावा नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, उनके पति और बेटी भी साथ में दिखीं। न्यू ईयर से ठीक पहने आलिया-रणबीर और पूरा कपूर परिवार रणथंबौर के लिए एक प्राइवेट जेट में रवाना हुआ है।

रणबीर कपूर संग नए साल का जश्न मनाएंगी आलिया, रणवीर-दीपिका ने किया जॉइन

आलिया-रणबीर की आने वाली फिल्म:

वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणबीर और आलिया दोनों पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर जहां संजय दत्त के साथ 'शमशेरा' में काम कर रहे हैं, वहीं आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम कर रही हैं।

रणवीर-दीपिका की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणवीर सिंह ने हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह '83' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ उनकी वाइफ और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। कबीर खान द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 1983 विश्व कप पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नजर आंएगे। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT