अंकिता ने बिहार पुलिस को दी अपनी जैगुआर
अंकिता ने बिहार पुलिस को दी अपनी जैगुआर Social Media
सेलिब्रिटी

अंकिता ने बिहार पुलिस को दी अपनी जैगुआर, पैदल चलकर पहुंची थी उनके घर

Author : Sudha Choubey

सुशांत सिंह राजपूत के पिता की तरफ से एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के बाद से हर दिन नए रहस्य से पर्दा उठ रहा। अब महाराष्ट्र पुलिस के साथ-साथ बिहार पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है और पुलिस की एक टीम मुंबई भी पहुंची हुई है। बिहार पुलिस इस मामले में लोगों के बयान ले रही है और केस में लीड लेने की कोशिश कर रही है। मुंबई पहुंची बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस की ओर से कई सहयोग नहीं मिल रहा है और ऑटो रिक्शा और प्राइवेट कैब के सहारे अपना काम कर रही है। खबर है कि, बिहार पुलिस को अंकिता लोखंडे से पूछताछ के लिए 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, जिसके बाद ऐक्ट्रेस ने उन्हें वापस लौटते हुए अपनी जैगुआर दे दी।

अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस को दी अपनी जैगुआर:

बता दें कि, बिहार पुलिस की टीम इस वक्त सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर जांच कर रही है और इस वक्त टीम मुंबई में है। पिछले दिनों पूछताछ के लिए बिहार पुलिस सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के घर पहुंची। बताया जाता है कि, बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा और Covid-19 की महामारी के बीच भी टीम ऑटो रिक्शा के सहारे इस केस को लेकर जहां-तहां भटक रही है। अंकिता के घर पहुंचने के लिए बिहार पुलिस को 3 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा, जिसके बाद ऐक्ट्रेस ने उन्हें अपनी जैगुआर दे दी।

सामने आई तस्वीर:

आपको बता दें कि, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के घर से निकलते हुए बिहार पुलिस की तस्वीर और वीडियो भी सामने आए हैं। कार के सामने वाली सीट पर अंकिता के भाई और पीआर नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे बिहार पुलिस है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान पुलिस ने अंकिता से करीब एक घंटे बात की और करीब 30 सवाल पूछे, जिनकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि, पुलिस के अलावा एक्ट्रेस ने कई मीडिया इंटरव्यू में भी अपनी बात लोगों के सामने रखी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT