जमानत पर बाहर आर्यन खान आज NCB के सामने होंगे पेश
जमानत पर बाहर आर्यन खान आज NCB के सामने होंगे पेश Social Media
सेलिब्रिटी

Aryan Khan Drugs Case: जमानत पर बाहर आर्यन खान आज NCB के सामने होंगे पेश

Author : Sudha Choubey

मुंबई क्रूज ड्रग्स शिप केस के आरोपियों में से एक अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को एक क्रूज ड्रग्स पार्टी गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान 26 दिन बाद जमानत पर रिहा हुए थे। मुंबई हाई कोर्ट ने आर्यन खान को सशर्त जमानत दी थी। इसके अनुसार हर शुक्रवार को उन्हें सुबह 11 से 2 बजे के बीच मुंबई स्थित एनसीबी दफ्तर में हाजिरी देनी होगी।

आर्यन खान 30 अक्टूबर को जेल से रिहा होने के बाद आज शुक्रवार को पहली बार मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सामने पेश होने के लिए तैयार है। आज 5 नवंबर को रिहाई के बाद पहला शुक्रवार होने के कारण, आर्यन के एनसीबी कार्यालय में बाद में आने की उम्मीद है।

इन शर्तो पर हुए जेल से रिहा:

  • आर्यन खान जांच अधिकारी को बिना बताए मुंबई से बाहर नहीं जा सकते हैं।

  • हर शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर में सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच आकर हाजिरी देनी होगी।

  • किसी दूसरे आरोपी के संपर्क में नहीं रहना होगा।

  • जांच से जुड़ी बातें मीडिया या सोशल मीडिया में शेयर नहीं कर सकते।

  • आर्यन को अपना पासपोर्ट स्पेशल NDPS कोर्ट में जमा करना होगा।

  • कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते हैं।

  • अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन होता है, तो NCB विशेष न्यायाधीश के पास आवेदन की हकदार होगी।

3 अक्टूबर गिरफ्तार हुए थे आर्यन:

बता दें कि, 3 अक्टूबर को 2021 को एनसीबी ने क्रूज शिप पर छापा मारा। कुछ के पास उस समय ड्रग्स था। इसी आरोप में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को हिरासत में लिया गया और बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में एनसीबी ने करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को आर्यन खान के साथ मुंबई हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी। आर्यन खान को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि कोर्ट ने जमानत देते हुए आर्यन खान पर कुछ शर्तें लगाई थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT