सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां बनीं मां, दिया बेटे को जन्म
सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां बनीं मां, दिया बेटे को जन्म Syed Dabeer Hussain - RE
सेलिब्रिटी

सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां बनीं मां, दिया बेटे को जन्म

Author : Sudha Choubey

बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) पिछले कई दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में नुसरत जहां से जुड़ी एक खबर सामने आई है। खबर है कि, नुसरत जहां ने आज एक बेटे को जन्म दिया है। बुधवार को उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों की मानें, तो एक्टर यश दासगुप्ता उन्हें अस्पताल लेकर आए थे। सोशल मीडिया पर नुसरत को फैंस बधाई दे रहे हैं।

बच्चे के जन्म से पहले अभिनेत्री नुसरत जहां ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। उन्होंने इस पोस्ट के साथ ही लोगों को पॉजिटिविटी का मैसेज दिया। फोटो में नुसरत बिना मेकअप के दिखाई दीं और उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "डर के ऊपर भरोसा।" बच्चे के जन्म के बाद नुसरत जहां और उनका बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

प्रेग्नेंसी को लेकर हुआ विवाद:

बता दें कि, बीते दिनों नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। उनके पति निखिल ने कहा था कि, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, वह उनसे अलग रह रहे हैं। इस बीच नुसरत जहां के एक्टर यश दासगुप्ता के साथ अफेयर होने की बात सामने आई। हालांकि दोनों ने अपना रिलेशन अभी तक कंफर्म नहीं किया।

नुसरत जहां ने बताया था कि, साल 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन संग तुर्की में हुई उनकी शादी मान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि, उनका अलगाव बहुत पहले ही हो गया था, लेकिन मैंने इसके बारे में बात नहीं की, क्योंकि मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी। नुसरत जहां और निखिल जैन ने पब्लिकली एक दूसरे पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।

साल 2019 में की शादी:

आपको बता दें कि, अभिनेत्री नुसरत जहां ने 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। इस डेस्टिनेशन वेडिंग की कई तस्वीरें सामने आई थीं। दोनों की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT