भारती सिंह का खुलासा, कहा- शो के दौरान गलत तरीके से छूते थे लोग
भारती सिंह का खुलासा, कहा- शो के दौरान गलत तरीके से छूते थे लोग Social Media
सेलिब्रिटी

भारती सिंह का खुलासा, कहा- शो के दौरान गलत तरीके से छूते थे लोग

Author : Sudha Choubey

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। भारती सिंह हमेशा दर्शकों को एंटरटेन करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने मनीष पॉल के चैट शो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने बताया कि, किस तरह शोज में गलत तरीके से छूने की कोशिश की जाती थी। मनोरंजन उद्योग में ज्यादातर पुरुष होते हैं तो उन्हें कई बार गलत व्यवहार का सामना करना पड़ा।

भारती सिंह ने किया खुलासा:

भारती सिंह ने बताया कि, शुरुआती दिनों में उनकी मां ही उनके साथ हर शोज में जाया करती थीं। मनीष पॉल से भारती कहती हैं कि, "कई बार कॉर्डिनेटर (इवेंट्स के) गलत व्यवहार करते हैं। वे अपने हाथ आपके पीछे रगड़ते हैं। मुझे पता है कि, यह अच्छा नहीं लगता लेकिन तब सोचती कि, वह मेरे अंकल की तरह हैं, वह बुरे नहीं हो सकते। शायद मैं ही गलत हूं और वह सही हैं।"

अब समझ आया कि, वो सब गलत था:

भारती ने आगे बताया कि, वह अब समझती हैं कि, वो सब गलत था। उन्होंने कहा, "उस वक्त मैं ये सब चीजें नहीं समझती थी। इसके अलावा अब मेरे पास वो कॉन्फिडेंस है जो पहले कभी नहीं था। अब मैं कह सकती हूं कि, क्या दिक्कत है, क्या देख रहे हो, बाहर जाओ हम चेंज कर रहे हैं, लेकिन उस वक्त मुझमे हिम्मत नहीं थी।"

भगवान ने महिला को दी है खास पावर:

भारती सिंह ने इस दौरान कहा कि, "भगवान ने हर महिला को एक खास ताकत दी है जिससे वह समझ सकती है कि सामने वाला किस उद्देश्य से कर रहा है। जब सामने वाला ठीक नहीं होता तो महिला को पता चल जाता है।"

भारती ने अपने बचपन के बारे में बात करते हुए बताया कि, कैसे उनकी मां ने मुश्किल दिनों का सामना किया। भारती ने कहा, "मैंने देखा है कि कैसे कुछ लोग घर में आते थे और जो उन्होंने लोन दिया था उसके पैसे मांगते थे। वो मेरी मां का हाथ तक पकड़ लेते थे। मुझे उस वक्त भी नहीं पता था कि, वो उनके साथ गलत बिहेव कर रहे हैं। एक बार तो किसी ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया था, तब मां ने कहा था कि, तुम्हें शर्म नहीं आती है, मेरे पति नहीं हैं और मेरे बच्चे हैं तो तुम ऐसा करोगे?"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT