नेपोटिज्म पर अभिषेक बच्चन का खुलासा
नेपोटिज्म पर अभिषेक बच्चन का खुलासा Social Media
सेलिब्रिटी

नेपोटिज्म पर अभिषेक बच्चन का खुलासा, कहा- पापा ने मेरे लिए फिल्म नहीं बनाई

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा पिछले काफी समय से चल रहा है। इस मुद्दे पर हर किसी ने अपनी राय रखी। हाल ही में इस मुद्दे पर महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। 'रिफ्यूजी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिषेक ने कहा कि, उनके पापा ने कभी किसी से उनके लिए फोन नहीं किया और न ही किसी फिल्म को फाइनेंस किया है।

नेपोटिज्म को लेकर अभिषेक बच्चन ने कही यह बात:

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, "फैक्ट यह है कि, उन्होंने (अमिताभ बच्चन) कभी किसी को फोन नहीं किया। उन्होंने कभी मेरे लिए फिल्म नहीं बनाई। इसके विपरीत, मैंने उनके लिए एक फिल्म प्रोड्यूस की, जिसका नाम 'पा' है। लोग समझते हैं कि, यह एक बिजनेस है। अगर पहली फिल्म में आपमें कुछ नहीं दिखा या वो फिल्म हिट नहीं हुई, तो आपको अगला प्रोजेक्ट मिलना बहुत ही मुश्किल होता है या नहीं मिलता। यही इस दुनिया की सच्चाई है।"

अभिषेक बच्चन ने बात करते हुए आगे कहा कि, "मैं जानता हूं कि, जब मेरी फिल्म नहीं चली, मैं जानता हूं कि, मुझे फिल्मों से रिप्लेस किया गया, कुछ को बनाया नहीं जा सका। कई फिल्में शुरू हुईं, लेकिन बजट की वजह से बन नहीं पाई और उस वक्त मेरे पास इतना पैसा नहीं था। यहां आप अमिताभ बच्चन के बेटे हैं, ओह क्या नसीब लेकर पैदा हुए हो।"

'लूडो' में आएंगे नजर:

वहीं अगर अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिषेक बच्चन इस साल की शुरुआत में आखिरी बार वेब सीरीज 'ब्रीद 2' में नजर आए थे और उनके रोल को खूब सराहना मिली थी। वहीं उनकी आने वाली फिल्म के बारे में बात करें, तो उनकी आने वाली फिल्म 'लूडो' 12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। फिल्म में अभिषेक के अलावा आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT