डिलीवरी के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अनुष्का शर्मा
डिलीवरी के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अनुष्का शर्मा Social Media
सेलिब्रिटी

डिलीवरी के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अनुष्का शर्मा, वायरल हुई तस्वीरें

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इसी साल जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बाद से वह मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। वहीं अब करीब 2 महीने बेक्र लेने के बाद अनुष्का शर्मा काम पर वापसी कर चुकी हैं। हाल ही में वह एक शूट के दौरान स्पॉट हुई हैं, इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

इस लुक में दिखीं अनुष्का:

हाल ही में अनुष्का शर्मा की फोटोज़ सामने आई हैं, जिनमें वो अपनी वैनिटी वैन में से उतरती दिख रही हैं। इन फोटोज़ में अनुष्का शर्मा व्हाइट कलर के टॉप और डेनिम जींस में नज़र आ रही हैं। फोटोज़ देखकर जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उन्हें ये कहते हुए ट्रोल कर रहे हैं कि, उनकी 2 महीने की बेटी को मां की ज्यादा जरूरत है। बताया जा रहा है कि, एक्ट्रेस की प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के वजह से उन्हें काम पर लौटना पड़ा है।

अनुष्का शर्मा इस दौरान काफी फिट और गॉर्जियस दिखाई दे रही थीं। अनुष्का को शूटिंग पर देखने वाले एक शख्स ने कहा, "अनुष्का शर्मा का शेप बेहतर हो गया है। वह एक मां बन गई हैं और वह सुनिश्चित है कि, अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ में बेहतर तरीके से संतुलन बनाए रख सकती हैं। वह समय की काफी पाबंद हैं।"

'झूलन गोस्वामी' की बायोपिक में आएंगी नजर:

वहीं अगर अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का को आखिरी बार 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ हमें शाहरुख खान नजर आए थे। वहीं इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी नजर आईं थी। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने कुछ समय पहले बतौर प्रोड्यूसर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया था।

पिछले साल अमेज़न प्राइम वीडियो पर सरीज़ 'पाताल लोक' और नेटफ्लिक्स पर 'बुलबुल' रिलीज़ हुई थी, जिसे अनुष्का ने ही प्रोड्यूस किया था। इन दिनों एक्ट्रेस के काफी ब्रांड एंडोर्समेंट का काम है, जिस वजह से अनुष्का बेहद व्यस्त हैं। वहीं खबरें हैं कि, उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कैप्टन 'झूलन गोस्वामी' की बायोपिक में देखा जा सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT