दिशा पाटनी ने शेयर की पिंक बिकिनी में तस्वीर
दिशा पाटनी ने शेयर की पिंक बिकिनी में तस्वीर Social Media
सेलिब्रिटी

दिशा पाटनी ने शेयर की पिंक बिकिनी में तस्वीर, सनबाथ लेती आईं नजर

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दिशा ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जो जमकर वायरल हो रही हैं। इस फोटो में अभिनेत्री एक पूल में खड़ी होकर पोज देते नजर आ रही हैं।

दिशा पाटनी ने शेयर की तस्वीर:

दिशा पाटनी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वो पिंक बिकनी में दिखाई दे रही हैं। दिशा पाटनी के इस फोटो को सात लाख से भी ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं। तस्वीर में दिशा की आंखें बंद हैं और वह पिंक बिकनी पहने पूल में खड़े होकर सन बाथ लेती दिखाई दे रहीं हैं। उनके इस पोस्ट पर यूजर्स काफी कमेंट कर रहे हैं। बता दें, दिशा हमेशा से अपनी तस्वीरों से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

यूजर कर रहे हैं फोटो पर कमेंट:

बता दें कि, इस फोटो पर जहां एक यूजर ने कमेंट कर बताया कि, वो काफी खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट कर उनके पोज को पसंद किया। यह पहली बार नहीं है जब दिशा पाटनी ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो। इससे पहले एक्ट्रेस समुद्र किनारे व्हाइट बिकिनी में भी पोज देती हुई नजर आईं थीं।

वहीं अगर दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो दिशा आखिरी बार फिल्म 'मलंग' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। दिशा पाटनी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' में नजर आने वाली हैं। उनकी यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

बता दें, दिशा पाटनी ने 2015 में वरुण तेज के साथ तेलुगु फिल्म 'लोफर' के साथ डेब्यू किया था। इसके अगले साल दिशा म्यूजिक वीडियो 'बेफ्रिका' में टाइगर श्रॉफ के दिखाई दी। बॉलीवुड में उन्होंने डेब्यू फिल्म 'एम.एस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी' से किया, जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की प्रेमिका प्रियंका झा का किरदार निभाया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT