इंस्टाग्राम रिचलिस्ट में शामिल हुईं 'देसी गर्ल'
इंस्टाग्राम रिचलिस्ट में शामिल हुईं 'देसी गर्ल' Social Media
सेलिब्रिटी

इंस्टाग्राम रिचलिस्ट में शामिल हुईं 'देसी गर्ल', एक पोस्ट से कमाती हैं इतना

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत चुकी हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। खबर है कि, इंस्टाग्राम रिचलिस्ट (Instagram Richlist) में प्रिंयका चोपड़ा का नाम शामिल किया गया है।

ये दो भारतीयों ने बनाई जगह:

हाल ही में इंस्टाग्राम के रिचलिस्ट 2021 (Instagram Richlist 2021) के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में दो भारतीयों ने जगह बनाई है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लिस्ट में 27वां स्थान मिला है। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और वह इस पर प्रमोशनल पोस्ट्स भी शेयर करती हैं। उन्हें ये पोस्ट करने के लिए मोटी रकम मिलती है।

इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में प्रियंका चोपड़ा 27वें स्थान पर

इतनी है एक पोस्ट की कमाई:

Hopperhq.com की खबर के अनुसार इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 के टॉप 30 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा अपनी हर एक पोस्ट के लिए करोड़ों में पैसे लेती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस ऐप पर हर प्रमोशनल पोस्ट के 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बता दें, हर साल रिलीज होने वाली इस लिस्ट में उन स्टार के नाम शामिल किए जाते हैं, जो अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। बता दें कि, जून 2012 को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था।

विराट कोहली 19वें स्थान पर:

वहीं इस लिस्ट में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में 19वें स्थान पर हैं। बीते साल वह 23वें स्थान पर थे। विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 132 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो हर पोस्ट का 5 करोड़ रुपये कमाते हैं। मार्च 2021 में विराट इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले भारतीय और पहले क्रिकेटर बन गए थे।

इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में विराट कोहली 19वें स्थान पर

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बता करें, तो प्रियंका जल्द ही सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा 'मेट्र‍िक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT