उर्वशी रौतेला ने अपने जन्मदिन पर काटे 10 किलो प्याज
उर्वशी रौतेला ने अपने जन्मदिन पर काटे 10 किलो प्याज Sudha Choubey - RE
सेलिब्रिटी

उर्वशी रौतेला ने अपने जन्मदिन पर काटे 10 किलो प्याज, सामने आया वीडियो

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्वशी अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उर्वशी रौतेला कभी अपने स्टाइलिश अंदाज और महंगी जूलरी से तो कभी डांस वीडियो के जरिए फैन्स को एंटरटेन करती हैं। उर्वशी रौतेला ने अपने बर्थडे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस प्याज काटती नजर आ रही हैं।

सामने आया यह वीडियो:

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में उर्वशी प्याज काटती नजर आ रही हैं। उर्वशी के इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उर्वशी रौतेला ने वीडियो को शेयर कर लिखा है, "मुझ से मेरे बर्थडे पर 10 किलो प्याज कटवाने के लिए धन्यवाद। यह आप ही कर सकते हैं @cznburak. एक दिन मैं प्यार को रुलाने वाली हूं।"

क्या दिखाया है वीडियो में:

उर्वशी रौतेला को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, वो किसी के साथ प्याज काटने का चैलेंज लेती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, उर्वशी @cznburak से 100 प्याज काटने का चैलेंज लेती दिख रही हैं। साथ ही फैंस उर्वशी के एक्सप्रेशन की लगातार तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक फैंस द्वारा 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

उर्वशी अक्सर अपनी ब्यूटी की वजह से भी सुर्खियां बटोरती हैं। बता दें, उर्वशी सबसे ज्यादा ब्यूटी टाइटल्स जीतने वाली युवा भारतीय महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उर्वशी एक वक्त में मिस यूनिवर्स 2015 की रेस से बाहर हो गई थीं। वहीं अगर उर्वशी रौतेला के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उर्वशी रौतेला इन दिनों मोहन भारद्वाज की 'ब्लैक रोज' की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी यह पहली द्विभाषी फिल्म होगी, जो कि मशहूर साहित्यकार शेक्सपियर के नाटक 'द मर्चेंट ऑफ वेनिस' पर आधारित है। इससे पहले उनकी फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। उर्वशी रौतेला का हाल ही में नया वीडियो सॉन्ग 'वो चांद कहां से लाओगी' भी रिलीज हुआ था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT