बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, देखें पोस्ट
बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, देखें पोस्ट Sudha Choubey - RE
सेलिब्रिटी

Teachers Day 2021: बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, देखें पोस्ट

Author : Sudha Choubey

आज देशभर में शिक्षक दिवस (Teacher's Day) मनाया जा रहा है। सभी लोग अपने टीचर्स को याद कर उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहें हैं। आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सेलेब्स ने भी अपने टीचर्स को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

माधुरी दीक्षित:

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर गुरुओं को नमन किया है। माधुरी दीक्षित ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "आज इस विशेष अवसर पर मैं उन सभी शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने हमें हमारे जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण सबक दिए हैं। आइए हम सब मिलकर इस दिन को मनाएं और अपने शिक्षकों के प्रति अपना आभार प्रकट करें। #HappyTeachersDay"

तापसी पन्नू ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर गुरुओं को नमन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "हर निडर खिलाड़ी के पीछे होता है एक निडर कोच! शुक्रिया @NooshinKhadeer मुझमें सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए।"

कियारा आडवाणी ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आज टीचर्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "उन सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, जिन्होंने हमें आकार दिया है और हमें प्रेरित किया है, जो हम आज हैं, उसके लिए!"

हेमा मालिनी ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी ने भी अपने ट्विटर के जरिए अपने गुरुओं को इस खास दिन की बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर अपने शिक्षकों का विशेष आभार जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "वर्षों से हमारे सभी महान शिक्षकों को शुभकामनाएं, जिन्होंने हमें जीवन में बहुत कुछ सिखाया और सिखाया है, शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!"

सुनील शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने गुरुओं को बधाई दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "उन सभी गुरुओं को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे जीवन का पाठ पढ़ाया है। जबकि मेरे लिए हर दिन शिक्षक दिवस है, आइए आज का दिन धन्यवाद और सलाम के साथ मनाएं! जीवन के लिए। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT