रेमो डिसूजा अस्पताल से पहुंच अपने घर
रेमो डिसूजा अस्पताल से पहुंच अपने घर Syed Dabeer Hussain - RE
सेलिब्रिटी

रेमो डिसूजा अस्पताल से पहुंच अपने घर, जोरदार अंदाज में किया गया स्वागत

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हाल ही में हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, अब वह पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

रेमो डिसूजा ने शेयर किया वीडियो:

रेमो डिसूजा ने सोशल मीडिया पर एक स्लो मोशन वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रेमो का जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया है। कई सारे गुब्बारों के जरिए उनका वेलकम किया गया। वीडियो में गणपति बप्पा का गाना भी चल रहा है और एक्टर डांस के जरिए बता रहे हैं कि, अब वे फिट हैं। वीडियो को शेयर करते हुए रेमो डिसूजा ने कैप्शन में लिखा, "सारे प्यार, प्रार्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, मैं वापस आ गया हूं।" रेमो के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि, रेमो डिसूजा के हार्ट की सर्जरी करके ब्लॉकेज को निकाला गया था। अस्पताल में उनकी पत्नी लिजेल लगातार उनकी देखभाल करती रहीं। रेमो डिसूजा को पहले आईसीयू में रखा गया था और बाद में दूसरे रूम में शिफ्ट किया गया था। रेमो डिसूजा के करीबी दोस्त अहमद खान और आमिर अली सबसे पहले अस्पताल पहुंचे थे और लगातार उनकी हालात पर नजर रखी।

वहीं अगर रेमो डिसूजा के वर्क फ्रंट की बात करेँ, तो रेमो डिसूजा फिल्म डायरेक्शन के साथ-साथ कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी। साल 2000 में 'दिल पे मत ले यार' फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी की। रेमो डिसूजा ने 'फ्लाइंग जट', 'रेस 3', 'फालतू', 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वो कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT