खूबसूरती की मिसाल थीं मधुबाला
खूबसूरती की मिसाल थीं मधुबाला Raj Express
सेलिब्रिटी

खूबसूरती की मिसाल थीं मधुबाला, महज 36 की उम्र में बीमारी के चलते छोड़ दी दुनिया

Vishwabandhu Pandey

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं का जिक्र हो तो उनमें मधुबाला का नाम हमेशा सबसे ऊपर रहता है। आज भले ही एक्ट्रेस हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी कम नहीं हुए हैं। अभिनेत्री का जन्म आज ही के दिन यानि 14 फरवरी 1933 को हुआ था। एक बाल कलाकार के तौर पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली मधुबाला ने बेहद कम समय में अपना बड़ा नाम बना लिया था। लेकिन अफ़सोस की बात है कि महज 36 साल की उम्र में उन्होंने एक बीमारी से जूझते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज उनके जन्म दिवस के मौके पर चलिए आपको अभिनेत्री से जुड़ी खास बातों से अवगत करवाते हैं।

मधुबाला का फिल्मी करियर :

दिल्ली के पश्तून मुस्लिम परिवार में जन्म लेने वालीं मधुबाला ने साल 1942 में आई फिल्म 'बसंत' से बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। बतौर कलाकार उनकी पहली फिल्म नीलकमल थी जिसे साल 1947 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में उनके साथ राज कपूर नजर आए थे। फिल्म की सफलता के बाद अभिनेत्री ने कई बड़ी फिल्मों जैसे अमर प्रेम, दिल की रानी, मुगल-ए-आजम, तराना, बरसात की रात आदि में काम किया।

मधुबाला की लव स्टोरी :

अपनी खूबसूरती और अभिनय से फिल्मों में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाली मधुबाला की लव स्टोरी भी कमाल की रही। उनका नाम कई बार अलग-अलग स्टार्स के साथ जोड़ा गया। सबसे पहले उन्हें अभिनेता प्रेमनाथ से प्यार हुआ था, लेकिन यह रिश्ता जल्दी ही टूट गया। जिसके बाद उनका नाम दिलीप कुमार के साथ भी जोड़ा गया। इस जोड़ी को करीब 9 साल तक साथ देखा गया लेकिन किन्हीं कारणों से यह रिश्ता भी टूट गया। आखिरकार उनके रिश्ते पर किशोर कुमार के नाम के साथ ही विराम लगा और साल 1960 में उन्होंने किशोर कुमार से शादी कर ली।

गंभीर बीमारी ने घेरा :

मधुबाला को कम उम्र में ही दिल से जुड़ी एक गंभीर बीमारी हो गई थी, जो समय के साथ बढ़ती ही जा रही थी। मधुबाला और किशोर कुमार इस बीमारी के इलाज के लिए लंदन भी गए लेकिन वहां ही उनका इलाज नहीं हो पाया। कुछ समय बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए और फिर दोनों का मिलना जुलना भी कम होता चला गया। सूत्रों की माने तो अपनी जिंदगी का आखिरी समय मधुबाला ने बिस्तर पर ही निकाला और आखिरकार 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT