बोमन ईरानी बर्थडे
बोमन ईरानी बर्थडे Syed Dabeer Hussain - RE
सेलिब्रिटी

एक्टर नहीं बल्कि फोटोग्राफर बनना चाहते थे बोमन ईरानी, जानिए कैसे बदली किस्मत?

Priyank Vyas

राज एक्सप्रेस। हिंदी फिल्म सिनेमा में अपने हर किरदार से लोगों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले बोमन ईरानी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। बोमन ईरानी का जन्म 2 दिसंबर 1959 को सपनों के शहर मुंबई में हुआ था। उन्होंने फिल्मों में ऐसे कई किरदार निभाए जिन्हें लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। भले ही फिर बात मुन्नाभाई MBBS के डॉक्टर अस्थाना की कर लें या फिर 3 इडियट्स के वायरस की। वे हर किरदार में खुद को बखूबी ढालना जानते हैं। हालांकि हम ही लोग इस बारे में जानकारी रखते हैं कि बोमन के करियर की शुरुआत अभिनय के साथ हुई थी। ऐसे में इस खास मौके पर चलिए जानते हैं अभिनेता के बारे में।

बनना चाहते थे फोटोग्राफर :

अभिनय की दुनिया में आने से पहले बोमन ईरानी का सपना एक फोटोग्राफर बनने का था। वे फोटोग्राफी को लेकर इतने उत्साही थे कि जहाँ भी जाते अपने साथ एक कैमरा जरुर रखते थे। वे हर जगह को अपने कैमरे में कैद कर लेते थे। इससे उनका शौक भी पूरा हो जाता और साथ ही पैसा भी मिल जाता था। बतौर फोटोग्राफर उन्होंने पुणे में बाइक रेस को भी कवर किया। जिसके बाद उन्हें बॉक्सिंग वर्ल्ड कप को भी कवर करने का मौका मिला।

किया वेटर का काम :

बोमन ईरानी की कहानी में ताज होटल का वेटर बनना भी शामिल है। वे मुंबई के ताज होटल में करीब 2 साल तक वेटर और रूम सर्विस स्टॉफ के तौर पर काम करते रहे है। लेकिन कुछ परेशानी के चलते यह काम छूट गया और उन्होंने अपनी मां के साथ उनकी बेकरी में काम करना शुरू कर दिया।

किस्मत ने ली करवट :

इसी बेकरी में काम करते हुए बोमन ईरानी की मुलाकात कोरियोग्राफर श्यामक डावर से हुई। जिसके बाद श्यामक ने उन्हें थियेटर में काम करने के लिए कहा। यहाँ से बोमन के करियर ने नई राह पकड़ी और बोमन ईरानी ने साल 2001 में अंग्रेजी फिल्म एव्रिबडी सेज आई एम फाइन और लेट्स टॉक से अपना सफर शुरू किया। बॉलीवुड में उनका डेब्यू फिल्म डरना मना से हुआ। लेकिन उनके सही पहचान फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस ने दिलाई। इसके बाद उनकी किस्मत ऐसे चमकी कि फिर कभी उन्हें पीछे मुड़कर देखने की जरुरत नहीं पड़ी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT