काजल अग्रवाल संग मंगेतर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर
काजल अग्रवाल संग मंगेतर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर Social Media
सेलिब्रिटी

काजल अग्रवाल संग मंगेतर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, इस दिन होगी शादी

Author : Sudha Choubey

साउथ से बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने हाल ही में कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की थी कि, वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू संग सात फेरे लेने वाली हैं। काजल ने बताया था कि, वे 30 अक्टूबर को मुंबई में शादी कर रही हैं। शादी से पहले काजल अग्रवाल के मंगेतर गौतम किचलू ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

काजल के मंगेतर ने शेयर की ये तस्वीर:

बता दें कि, अभिनेत्री काजल अग्रवाल के मंगेतर गौतम किचलू ने अपने सोशल मीडिया पर काजल संग ट्रेडिशनल आउटफिट में एक फोटो शेयर की। फोटो में कपल की क्यूट बॉन्डिंग नजर आ रही थी, काजल ने भी इस फोटो पर कमेंट की है। काजल और गौतम दोनों कॉलेज फ्रेंड्स रहे हैं और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इससे पहले काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर इस बात की आधिकारिक जानकारी शेयर की थी कि, वे वैवाहिक बंधन में बंधने वाली हैं।

काजल अग्रवाल संग मंगेतर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

चल रही हैं शादी की तैयारियां:

बता दें कि, अभिनेत्री काजल अग्रवाल और गौतम किचलू का परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त है। शादी 30 अक्टूबर 2020 को मुंबई में होगी। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया था कि, वह शादी के बाद भी अपना काम जारी रखेंगी और लोगों का मनोरंजन करती रहेंगी। कोरोना को देखते हुए वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ परिवार के लोग शामिल होंगे।

वहीं अगर काजल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो काजल बहुत ही जल्द कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा काजल के पास दलकीर सलमान और अदिति राव हैदरी की फिल्म 'हे सिनामिका' भी है। बता दें कि, काजल अग्रवाल ने फिल्म 'क्यूं! हो गया ना' से 2004 में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT