Gurmeet Choudhary and Debina become parents
Gurmeet Choudhary and Debina become parents Social Media
सेलिब्रिटी

गुरमीत चौधरी के घर आई नन्हीं परी, देबिना बनर्जी ने दिया बेटी को जन्म

Author : Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। टेलीविजन की चर्चित जोड़ी देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आई है। खबर है कि, गुरमीत और देबीना पैरेंट्स बन गए हैं। नवरात्रि के मौके पर उनके घर में एक बेटी का जन्म हुआ है, इसकी जानकारी गुरमीत ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है।

गुरमीत चौधरी ने शेयर किया वीडियो:

जाने-माने अभिनेता गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर खुद एक वीडियो शेयर कर बताया कि, वो पिता बन गए हैं। अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए गुरमीत ने लिखा है, "ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं... 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।" गुरमीत चौधरी द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर कमेंट कर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने शादी के 11 साल बाद 9 फरवरी 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। वहीं हाल ही में देबीना ने गोद भराई की तस्वीरें शेयर की थीं। इस दौरान एक्ट्रेस का बंगाली ट्रेडिशनल स्टाइल देखने को मिला था। बेबी शावर की फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

गुरमीत और देबीना की लव स्टोरी:

वहीं अगर गुरमीत और देबीना के बारे में बात करें तो गुरमीत और देबीना की शादी को 11 साल हो गए हैं और अब जाकर दोनों पैरेंट्स बने हैं। गुरमीत और देबीना ने साल 2011 में शादी की थी। इससे पहले दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे थे। दोनों की लव स्टोरी काफी खास है। दोनो टीवी शो रामायण में राम-सीता का किरदार निभाते हुए नजर आते थे, बाद में दोनों रियल लाइफ में पति-पत्नी बन गए। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे और फिर दोनों ने शादी की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, गुरमीत और देबिना लंबे समय से साथ हैं। देबीना और गुरमीत ने पहले भागकर शादी की थी। दोनों ने साल 2006 में ही शादी कर ली थी, जिसके बारे में घरवालों को कोई जानकारी नहीं थी। जिसके बाद देबीना और गुरमीत ने दोबारा साल 2011 में शादी की और यह शादी घरवालों की मौजूदगी में रजिस्टर मैरिज हुई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT