Janhvi Kapoor spent her weekend in nature
Janhvi Kapoor spent her weekend in nature Social Media
सेलिब्रिटी

जाह्नवी कपूर ने प्रकृति के बीच बिताया अपना वीकेंड, शेयर की तस्वीरें और वीडियो

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में वीकेंड पर वह प्रकृति के बीच एंजॉय करने पहुंचीं। यहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की है, जो वायरल हो रही है।

जाह्नवी कपूर ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। सामने आई इन तस्वीरों में जाह्नवी नेचर का आनंद लेती हुई दिख रही हैं। जाह्नवी कपूर अपनी मेकअप-फ्री तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में जान्हवी कपूर व्हाइट क्रॉप टॉप और ग्रीन कलर की स्कर्ट में दिख रही हैं। उन्होंने रेड कलर की कैप भी पहनी हुई है।

लिखा खास कैप्शन:

जाह्नवी ने अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह पानी में डुबकी लगाती नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर को यहाँ खूबसूरत पेड़-पौधों के साथ तितलियां भी देखने को मिलीं। जाह्नवी कपूर इन सभी तस्वीरों और वीडियो साझा करते हुए खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने फ्रेंच भाषा में लिखा, "les fleurs du mal।"

फैंस ने किए ऐसे कमेंट:

जाह्नवी कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहें हैं। इसके साथ ही इन तस्वीरों पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहें हैं। उनकी तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, "भगवान मुझे जंगल की घास बना दो।" वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, "किलर।" एक यूजर ने लिखा, "बिजली।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "मेरी सुन्दर सी परी।"

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जाह्नवी आखिरी बार फिल्म 'रूही' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जिसपर एक दुष्ट आत्मा का साया होता है। जाह्नवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT