Janhvi Kapoor was seen chill on the seashore of Dubai
Janhvi Kapoor was seen chill on the seashore of Dubai Social Media
सेलिब्रिटी

दुबई के समंदर किनारे चिल करती नजर आईं जाह्नवी कपूर, बिकिनी पहन किया लुंगी डांस

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इन दिनों जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ दुबई में छुट्टियां एंजॉय कर रहीं हैं। इस के साथ वो यहां अपनी तस्वीरें शेयर कर रहीं हैं। उनके पिता और निर्माता बोनी कपूर भी दुबई में ही हैं। इन सबके बीच हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर की हैं। इन फोटो में देखा जा सकता है कि, वो समंदर किनारे बड़े स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं।

जाह्नवी कपूर ने शेयर की तस्वीरें:

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जाह्नवी कपूर ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "lungi dance."

इस लुक में आईं नजर:

सामने आईं इन तस्वीरों इन फोटो में जाह्नवी कपूर के लुक की बात करें, तो उन्होंने मल्टीकलर का टू-पीस पहना हुआ है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने पानी में अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत दिखीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक बुमरैंग वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह पानी में अठखेलियां करती हुई नजर आ रहीं हैं।

खुशी कपूर ने भी शेयर की तस्वीरें:

जाह्नवी कपूर के अलावा खुशी कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। खुशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक-के बाद एक 3 तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो चैक स्टाइल बिकिनी और मैचिंग हैट पहने नज़र आ रही हैं। उन्होंने ब्लू डेनिम शॉर्ट्स के साथ अपने लुक शानदार लग रहा है। खुशी कपूर का ये खूबसूरत अंदाज़ देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'धड़क' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसी के साथ हाल ही में उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' रिलीज हुई थी। जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग कंप्लीट हो गई है। इस फिल्म के अलावा जाह्नवी निर्माता करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT