'कभी कभी इत्तेफाक से' फेम येशा रूघानी को हुआ कोरोना
'कभी कभी इत्तेफाक से' फेम येशा रूघानी को हुआ कोरोना Social Media
सेलिब्रिटी

'कभी कभी इत्तेफाक से' फेम येशा रूघानी को हुआ कोरोना, शो की कहानी में होगा बदलाव

Author : Sudha Choubey

स्टार प्लस पर हाल ही में कुछ दिनों पहले सीरियल 'कभी-कभी इत्तेफाक से' (Kabhi Kabhie Ittefaq Sey) शुरू हुआ है। ऑन-एयर होने के बाद ये शो चर्चा में बना हुआ है। शो में नजर आ रही अभिनेत्री येशा रूघानी (Yesha Rughani) को फैंस खूब पसंद करते हैं। येशा रूघानी से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, सीरियल 'कभी-कभी इत्तेफाक से' की लीड ऐक्ट्रेस येशा रूघानी को कोरोना हो गया है। कोविड के लक्षण दिखाई देने पर उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था।

येशा रूघानी को हुआ कोरोना:

अभिनेत्री येशा रूघानी कोरोना की चपेट में आ गईं हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन किया है। यानी की अब कुछ दिनों तक फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को शो में नहीं देख पाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा रूघानी को बीती रात कोरोना हुआ। उन्हें कोरोना के हल्के-हल्के लक्षण थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।

'कभी कभी इत्तेफाक से' फेम येशा रुघानी को हुआ कोरोना, शो की कहानी में होगा बदलाव

निर्माता राजेश राज सिंह ने कही यह बात:

शो के निर्माता राजेश राज सिंह और प्रदीप कुमार ने भी खास बातचीत में कहा, "ईशा रूघानी कभी-कभी इत्तेफाक से शो का एक अहम हिस्सा हैं। उनका कोविड रिजल्ट पॉजिटिव आया है। जैसे ही उनमें कोरोना के हल्के-हल्के लक्षण दिखाई दिए, उन्हें तुरंत ही मेडिकल हेल्प उपलब्ध करवाई गई और उन्होंने खुद को क्वारंटाइन किया। उनके अलावा पूरे कास्ट और क्रू का भी टेस्ट हुआ है और सेट पर पूरी तरह से सुरक्षा और सावधानी बरती जा रही है।"

शो में किए गए हैं ये बदलाव:

फिलहाल येशा होम क्वारंटाइन है, जिसके चलते शो में चल रहे ट्रैक में कुछ बदलाव किए गए हैं। मुख्य लीड्स से स्टोरी हटाकर फिलहाल मनन के परिवार की कहानी दर्शकों को देखने को मिल रही है। 3 जनवरी 2022 को शुरू हुआ ये कॉमेडी शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। येशा शो में गुनगुन भटनागर का किरदार निभाती हैं।

इन सीरियलों में कर चुकी हैं काम:

वहीं अगर येशा रूघानी के करियर की बात करे, तो येशा रूघानी इसके पहले वह 'जीत गई तो पिया मोरे', 'मुस्कान' और 'हीरो गायब मोड ऑन' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। टीवी करने के पहले येशा ने प्रियंका चोपड़ा, ईशा गुप्ता, मलाइका अरोड़ा जैसे बड़े सेलेब्स के लिए बतौर स्टाइलिस्ट काम किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT