Kangana Ranaut
Kangana Ranaut Social Media
सेलिब्रिटी

कंगना रनौत के घर के बाहर देर रात हुई गोलीबारी, मिली पुलिस सुरक्षा

Author : Sudha Choubey

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल में दिए इंटरव्यूज में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर खुलकर बात करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े नामों के साथ-साथ राजनीति से जुड़े कुछ लोगों के बारे में भी कई तरह की बातें की हैं। इन सबके बीच एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंगना रनौत ने पुलिस से अपने घर के बाहर गोली चलने की शिकायत की है। इस शिकायत के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मिल गई है।

कंगना रनौत ने कही यह बात:

कंगना रनौत ने बताया कि, "मैं अपने बेडरूम में थी और रात लगभग 11.30 बजे मुझे पटाखों जैसी अवाज सुनाई दी। पहले मुझे लगा कि, किसी ने पटाखा चलाया है लेकिन जब दूसरी बार अवाज आई तो मैं सचेत हो गई, क्योंकि यह गोली चलने की आवाज थी। इस समय मनाली में टूरिस्ट भी नहीं आते हैं, तो पटाखा भी नहीं चलाएगा। इसलिए मैंने तुरंत सिक्यॉरिटी को बुलाया। मैंने जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि, हो सकता है कि, कुछ बच्चे हों। हो सकता है, मेरी सिक्यॉरिटी के आदमी ने कभी गोली चलने की आवाज ही नहीं सुनी हो। हालांकि बाहर कोई नहीं था। हम घर पर 5 लोग हैं। इसके बाद हमने पुलिस को बुला लिया।"

पुलिस ने क्या कहा:

अभिनेत्री कंगना रनौत ने बताया, "पुलिस ने कहा कि, शायद कोई चमगादड़ को मारने की कोशिश कर रहा हो, क्योंकि चमगादड़ सेब की खेती को नुकसान पहुंचाते हैं। शनिवार सुबह हमने सेब के बागीचे के मालिक को बुलाया, लेकिन उन्होंने कहा कि, उन्होंने कोई गोली नहीं चलाई। इसलिए हमें लगता है कि यह हमें डराने के लिए किया गया था।"

कंगना ने लगाया डराने का आरोप:

कंगना ने ये आरोप लगाया है कि, उनके पॉलिटिकल कॉमेंट के कारण यह सब हो रहा है। कंगना ने यह भी दावा किया कि, यह किसी विदेशी हथियार से चलाई गई गोली थी। कंगना का यह भी कहना है कि इसके बाद भी वह डरेंगी नहीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT