कंगना रनौत ने साधा महेश भट्ट पर निशाना
कंगना रनौत ने साधा महेश भट्ट पर निशाना Social Media
सेलिब्रिटी

कंगना रनौत ने साधा महेश भट्ट पर निशाना, पुराना वीडियो शेयर कर कही यह बात

Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चाओं में बनी रहती हैं। कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का खुलकर विरोध करती रही हैं और बेबाक होकर बोलने वाली कंगना रनौत ने अब महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) पर मुसलमान होने का आरोप लगाया है। कंगना रनौत ने महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुसलमानों की एक सभा को संबोधित करते हुए फर्राटेदार अंदाज में उर्दू पढ़ते दिखाई दे रहें हैं।

कंगना रनौत ने साधा महेश भट्ट पर निशाना:

अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट का पुराना वीडियो शेयर करते हुए उन पर निशाना साधा है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए पूछा कि, फिल्म निर्माता अपना 'खूबसूरत नाम' क्यों छिपा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, महेश को अपने असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए न कि, किसी धर्म का प्रतिनिधित्व करना चाहिए।

कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट:

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर क्लिप की एक सीरीज में महेश भट्ट के एक कथित वीडियो को शेयर किया है। क्लिप के साथ कंगना ने महेश भट्ट और उनके असली नाम और धर्म के बारे में कई बातें शेयर की है।

बता दें कि, कंगना रनौत ने साल 2006 की फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसे महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था। उन्होंने महेश भट्ट, उनके 'असली नाम' और धर्म के बारे में कुछ बातें लिखी है। महेश के पुराने भाषण की एक क्लिप के साथ कंगना ने लिखा, "महेश जी लापरवाही से और काव्यात्मक रूप से लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं।"

कंगना रनौत ने शेयर पोस्ट

कंगना ने कही यह बात:

कंगना रनौत ने उसी वीडियो के एक और क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "मुझे बताया गया है कि, महेश भट्ट का असली नाम "असलम" है। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी सोनी राजदान से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया।"

क्या है वीडियो:

सामने आए इस वीडियो में महेश भट्ट ने कहा है कि, "जहां डर है वहां इस्लाम नहीं और जहां इस्लाम है वहां डर नहीं। जैसे जहां अंधेरा होता है वहां रोशनी नहीं होती, और जहां रोशनी होती है वहां अंधेरा नहीं होता।ये हदीस मुझे मेरे अजीज दोस्त महमूद मदनी साहब ने लिखवाई थी जो मेरे कंप्यूटर पर है।"

आपको बता दें कि, साल 2020 में कंगना रनौत ने महेश भट्ट पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस साल की शुरुआत में कंगना ने आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज से पहले महेश भट्ट और उनकी बेटी आलिया भट्ट पर भी अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT