Shanaya Kapoor Bollywood Debut
Shanaya Kapoor Bollywood Debut Sudha Choubey - RE
सेलिब्रिटी

बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं शनाया कपूर, करण जौहर ने दी जानकारी

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में शनाया कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, शनाया को बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर लॉन्च कर रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

करण जौहर ने दी जानकारी:

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शनाया के डेब्यू की घोषणा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "DCA स्कॉड में स्वागत है शनाया कपूर, ये एक मजेदार सफर होगा, जो जुलाई में आपकी पहली धर्मा मूवीज के साथ शुरू होगा।"

शनाया कपूर ने जताया आभार:

वहीं शनाया कपूर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए जौहर को धन्यवाद कहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर करण को शुक्रिया कहा। इस वीडियो में शनाया कपूर के कई अंदाज देखे जा सकते हैं। शनाया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "सबसे अच्छी खबर के साथ उठी, अपनी पहली फिल्म की शुरुआत को लेकर एक्साइटेड हूं।" शनाया के बॉलीवुड डेब्यू की पुष्टि होते ही उन्हें सोशल मीडिया में बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

संजय कपूर की बेटी हैं शनाया:

बता दें कि, शनाया कपूर ने असिस्टेंट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वो बहन जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में अस्सिटेंट थी। शनाया, बोनी कपूर और अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर और महीप संधू की बेटी हैं। शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बॉलीवुड में वो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की करीबी दोस्त हैं और अक्सर इनके साथ मौज-मस्ती करते हुए देखी जाती रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT