करीना कपूर ने सैफ और तैमूर संग मनाई गणेश चतुर्थी, सामने आई तस्वीरें
करीना कपूर ने सैफ और तैमूर संग मनाई गणेश चतुर्थी, सामने आई तस्वीरें Social Media
सेलिब्रिटी

करीना कपूर ने सैफ और तैमूर संग मनाई गणेश चतुर्थी, सामने आई तस्वीरें

Author : Sudha Choubey

देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हर कोई एक दूसरे को बधाई दे रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी गणेश चतुर्थी को बड़े धूम-धाम से मना रहें हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने भी अपने नए घर में परिवार के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया है। उन्होंने इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

करीना कपूर ने शेयर की तस्वीरें:

हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें सैफ-करीना और उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान गणेश जी की आराधना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है, "मेरी जिंदगी के प्यार के साथ गणेश चतुर्थी मना रही हूं और टिम टिम ने छोटे से क्यूट से क्ले के गणेश जी बनाए हैं। हैप्पी गणेश चतुर्थी।"

कैसी है तस्वीरें:

करीना कपूर द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में करीना और सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ गणपति बप्पा के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में करीना ने तैमूर के बनाए हुए गणपति दिखाए हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में सैफ के साथ नन्हे तैमूर भगवान गणेश के आगे हाथ जोड़े दिख रहे हैं।

वायरल हुई तस्वीरें:

करीना कपूर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहें हैं। बताते चलें कि, करीना कपूर के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया है।

करीना कपूर की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था। वहीं करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आमिर खान भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने अपने प्रेगनेंसी पीरियड में पूरी कर ली थी। वहीं वे अपने अलगे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयारी कर रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT