अभी आईसीयू में ही रहेंगी लता मंगेशकर, जानिए कैसी है सिंगर की तबीयत
अभी आईसीयू में ही रहेंगी लता मंगेशकर, जानिए कैसी है सिंगर की तबीयत Social Media
सेलिब्रिटी

अभी आईसीयू में ही रहेंगी लता मंगेशकर, जानिए अब कैसी है सिंगर की तबीयत

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और इनका इलाज़ चल रहा है। लता मंगेशकर के लाखों फैंस उनके जल्दी सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे हैं। लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमित होने के बाद 8 जनवरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उम्र के लिहाज से एहतियात के तौर पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। अब हाल ही में लता मंगेशकर की हेल्थ से जुड़ी अपडेट सामने आई है। खबर है कि, गायिका लता मंगेशकर अभी कुछ समय और अस्पताल में भर्ती रहेंगी।

लता मंगेशकर की हेल्थ से जुड़ा अपडेट आया सामने:

जानकारी के मुताबिक, लता मंगेशकर अभी कुछ समय और अस्पताल में भर्ती रहेंगी। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने इस बात की जानकारी हाल ही में मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि, अभी सिंगर को देखभाल की जरूरत है, इसलिए वह कुछ और दिनों तक आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी।

बता दें कि, लता मंगेशकर को आईसीयू में डॉक्टर की निगरानी में एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, लता मंगेशकर डी वॉर्ड में हैं। यहीं की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, लता मंगेशकर की किसी अन्य समस्या के कारण अस्पताल लाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान ही वह कोरोना पॉजिटिव भी हो गईं।

लता मंगेशकर का करियर:

लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत 1942 में 13 साल की उम्र में की थी और सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। उनके कुछ सबसे पसंदीदा ट्रैक में "अजीब दास्तान है ये", "प्यार किया तो डरना क्या", "नीला असमन सो गया" और "तेरे लिए" हैं। भारतीय सिनेमा के महानतम गायकों में से एक मंगेशकर को 2001 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिला। लता मंगेशकर ने पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय पुरस्कारों सहित कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT