Manisha Koirala
Manisha Koirala Syed Dabeer Hussain - RE
सेलिब्रिटी

नेपाल के नक्शे का समर्थन कर फंसी मनीषा कोइराला, हुईं ट्रोल

Author : Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। इन दिनों भारत और नेपाल में एक विवाद काफी तेजी से फैल रहा है। ये मामाला लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को लेकर है। दरअसल, नेपाल ने एक नया नक्‍शा जारी किया और इन क्षेत्रों को अपने नक्‍शे में दिखा दिया। अब इस पर बॉलीवुड एक्टर मनीषा कोइराला ने अपना रिएक्शन दिया है, जिसे लेकर अब उनकी खूब आलोचना हो रहा है।

मनीषा कोइराला ने किया ट्वीट:

बता दें कि, हाल ही में मनीषा कोइराला ने इसी मामले को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। उनके उनके इस ट्वीट से फैंस उनसे नाराज हो गए हैं, जिसके बाद ट्वीटर पर वॉर शुरू हो गई।

नेपाल के विदेश मंत्री ने नक्शे को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसे रिट्वीट करते हुए मनीषा कोइराला ने अपने ट्वीट में लिखा, "हमारे छोटे से देश का गौरव बनाए रखने के लिए आपका शुक्रिया। मैं सभी तीन बड़े देशों के बीच सम्मानजनक बातचीत की उम्मीद करती हूं।"

यूजर्स ने किए कमेंट:

आपको बता दें कि, मनीषा कोराइला के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर का कहना है कि, "सेक्युलरिज्म के नाम पर भारत ने सांप पाल रखे हैं, जो कि कमाई भारत में करते हैं और गुणगान करते हैं अपनी जन्मभूमि का।"

एक यूजर ने कहा है कि, "मनीषा कोइराला को इस तरह की बयानबाजी करने पर शर्म आनी चाहिए।"

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "पाकिस्तानियों के बाद अब नेपालियों ने भारत को नीचा दिखाकर बॉलीवुड को उसकी जगह दिखा दी है, हमारे राष्ट्र की अखंडता को लेकर भारतीय कलाकारों की ओर से कोई बयान आया? नहीं।"

एक यूजर ने लिखा:

एक अन्य यूजर ने उन्हें गद्दार बताते हुए कहा, "गद्दार! गलती काजोल की है। इसको गुप्त में निपटा दिया होता, तो आज हमें ये दिन देखना नहीं पड़ता। इतनी सारे अवसर मिले थे 3 घंटे में, सब बर्बाद कर दिए।"

विदेश मंत्री ने किया था ट्वीट:

बता दें कि, नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने अपने ट्वीट मे लिखा था- ''मंत्रिपरिषद ने अपने सात प्रांतों, 77 जिलों और 753 स्थानीय प्रशासनिक प्रभागों को दिखाते हुए देश का एक नया नक्शा प्रकाशित करने का फैसला किया है। इसमें 'लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी' भी शामिल हैं। आधिकारिक नक्शा जल्द ही देश का भूमि प्रबंधन मंत्रालय प्रकाशित करेगा।''

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT