मनोज मुंतशिर पर लगा गाना 'तेरी मिट्टी' और कविता चोरी करने का आरोप
मनोज मुंतशिर पर लगा गाना 'तेरी मिट्टी' और कविता चोरी करने का आरोप Social Media
सेलिब्रिटी

मनोज मुंतशिर पर लगा गाना 'तेरी मिट्टी' और कविता चोरी करने का आरोप, गीतकार ने दिया जवाब

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, मनोज मुंतशिर पर गाना और कविता चोरी करने का आरोप लगा है। जिसके चलते वो विवादों में घिरते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बुरा भला कहा जा रहा है।

इस कविता को चुराने का लगा आरोप:

मनोज मुंतशिर पर 'मुझे कॉल करना' वाली कविता को चुराने का आरोप लगा है। 2018 में छपी मनोज की किताब 'मेरी फितरत है मस्ताना' में यह कविता छपी थी। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर यह आरोप लगाया है कि, उनकी कविता मौलिक नहीं है।

ये कविता पढ़ने के बाद लोगों का आरोप है कि, मनोज की ये कविता ऑरिजनल नहीं है। सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि, ये कविता ओरिजनल नहीं है, बल्कि ये कविता रॉबर्ट जे. लेवरी नाम के राइटर की किताब Love Lost Love Found के Call Me का हिंदी अनुवाद है।

मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर कही यह बात:

मनोज मुंतशिर ने इस मामले पर अपने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है। हालांकि मनोज मुंतशिर ने सीधे-सीधे आरोप लगाने वाले यूजर्स को कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने कम शब्दों में भी जो लिखा है, वो काफी करारा है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "200 पन्नों की किताब और 400 फिल्मी- ग़ैर फिल्मी गाने मिलाकर सिर्फ 4 लाइनें ढूँढ पाए? इतना आलस? और लाइनें ढूँढो, मेरी भी और बाकी राइटर्स की भी। फिर एक साथ फुर्सत से जवाब दूँगा, शुभ रात्रि!"

इस गाने को लेकर लगा ये आरोप:

बता दें कि, मनोज मुंतशिर पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी' (Kesari) का गाना 'तेरी मिट्टी' (Teri Mitti) को कॉपी करने का आरोप लगा है। ऐसा कहा जा रहा है कि, ये गाना पाकिस्तान के एक गाने का कॉपी है। सोशल मीडिया पर मनोज पर गाना कॉपी करने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि, 'तेरी मिट्टी' गाने को जिस पाकिस्तानी गाने से कॉपी किया गया है, वो साल 2005 में रिलीज हुआ था।

मनोज मुंतशिर ने तेरी मिट्टी गाने को लेकर कही यह बात:

ईटाइम्‍स से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने कहा कि, जिस वीडियो को देखकर तेरी मिट्टी को कॉपी करने की बात कही जा रही है वो केसरी रिलीज होने के कई महीने बाद अपलोड किया गया है। उस गाने की सिंगर पाकिस्‍तानी नहीं बल्कि गीता रबारी हैं। आप उन्‍हें फोन करके पूछ सकते हैं। मनोज मुंतशिर ने कहा कि, अगर ये साबित हो जाए कि तेरी मिट्टी कॉपी किया है तो मैं लिखना छोड़ दूंगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT