रिया की मुंबई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज
रिया की मुंबई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज Social Media
सेलिब्रिटी

रिया की मुंबई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज, 22 तक रहना होगा जेल में

Author : Sudha Choubey

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद गिरफ्तार हुईं उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती की जमानत खारिज कर दी गई। बता दें कि, इस मामले में रिया को ड्रग्स खरीद के आरोपों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उन्हें अब 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा। रिया के अलावा, शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की याचिका भी खारिज हो गई।

कोर्ट का कहना:

कोर्ट ने कहा कि, यह गंभीर अपराध है और इसकी जांच की जरूरत है। इधर, कोर्ट के फैसले पर रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि, ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद हम आगे के कदम उठाएंगे। इससे पहले, मुंबई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को फैसला रिजर्व रख लिया था। 8 सितंबर को मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत अर्जी खारिज होने के बाद रिया ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील की थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। उधर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिया के खिलाफ नया केस दर्ज कर सकता है।

बता दें कि, रिया चक्रवर्ती ने बीते दिन गुरुवार को दिए गए अपने बयान में आरोप लगाया था कि, NCB की पूछताछ के दौरान उन्हें "दोष स्वीकारोक्ति वाले बयान" देने पर मजबूर किया गया। वहीं अपनी याचिका में रिया ने यह दावा भी किया है कि, उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है।

हालांकि, एनसीबी ने को जमानत याचिकाओं का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि, भले ही इस मामले में जब्त की गई प्रतिबंधित ड्रग्स की मात्रा कम थी लेकिन इसकी कीमत 1,85,200 रुपए की थी।

आपको बता दें कि, दूसरी रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज हुई है। इससे पहले मजिस्ट्रेट अदालत रिया चक्रवर्ती को जमानत देने से इनकार कर चुकी है। फिलहाल, रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस में मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को को मंगलवार को गिरफ्तार किया था और उसी दिन कोर्ट ने 22 सितंबर तक की न्यायिक हिरासत दे दी थी। इससे पहले मंगलवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने रिया चक्रवर्ती को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT