शादी के बंधन में बंधे नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा, देखें दिलकश तस्‍वीरें
शादी के बंधन में बंधे नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा, देखें दिलकश तस्‍वीरें Social Media
सेलिब्रिटी

शादी के बंधन में बंधे नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा, देखें दिलकश तस्‍वीरें

Author : Sudha Choubey

स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल 'गुम हैं किसी के प्‍यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) लीड रोल निभाने वाले अभिनेता नील भट्ट (Neil Bhatt) और अभिनेत्री ऐश्‍वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने सात फेरे लेकर एक नई जिंदगी की शुरुआत की है। एक साल से अधिक समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल एक हो गए। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

उज्जैन में की शादी:

बता दें कि, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने महाकाल की नगरी उज्जैन जाकर एक छोटे से समारोह में शादी की है। अपनी शादी के दिन जहां अभिनेत्री ने लाल रंग का 'बंधनी' लहंगा पहना है और अपने लुक को पारंपरिक रखा है, वहीं उनके राजकुमार नील ने सफेद धोती और कुर्ता के साथ एक दोशाला पहनी थी। ऐश्वर्या ने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी से पूरा किया और नील ने सिर पर पगड़ी पहनी थी।

सामने आया वीडियो:

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी की तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं। ये कपल टीवी पर विराट और पाखी के नाम से फेमस है, जो देवर और भाभी का किरदरा निभा रहे हैं, लेकिन असल में दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। ऐश्वर्या और नील ने अपनी मेहंदी फंक्शन और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

शो के सेट पर हुई मुलाकात:

सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' में नजर आ रहे नील और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात इसी शो के सेट पर हुई थी। दोनों को शुरू से ही एक-दूसरे के लिए स्पेशल कनेक्शन फील हुआ और बिना देर किए नील ने लेडीलव ऐश्वर्या को प्रपोज कर दिया था। दोनों ने करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 30 नवंबर 2021 को शादी रचा ली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT