Payal Rohatgi and Sangram Singh
Payal Rohatgi and Sangram Singh Social Media
सेलिब्रिटी

पायल रोहतगी आगरा के इस पैलेस में लेंगी सात फेरे, हिन्दू रीति-रिवाजों से होगी शादी

Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड और टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) और रेस्लर संग्राम सिंह (Sangram Singh) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी से जुड़ी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। रियलिटी शो 'लॉकअप' से ही पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। दोनों ने अपनी शादी की तारीख तय करने के साथ-साथ जगह भी तय कर ली है।

इस दिन लेंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह फेरे:

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 9 जुलाई को फेरे लेंगे। पहले दोनों ने अपनी शादी की तारिख 21 जुलाई तय की थी, लेकिन बाद में इस दिन को 9 जुलाई पर शिफ्ट कर दिया गया।

यहां होगी दोनों की शादी:

कयास लगाए जा रहे थे कि, पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी गुजरात, राजस्थान या हरियाणा में से कहीं भी हो सकती है, लेकिन अब संग्राम सिंह ने इससे पर्दा हटा दिया है और बताया कि, डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उन्होंने आगरा को चुना है। दोनों की शादी आगरा के जेपी पैलेस में होगी।

संग्राम सिंह ने कही यह बात:

संग्राम सिंह ने इस बारे में कहा कि, "भाग्य अपना रोल अदा करती है। मैं पायल से आगरा मथुरा रोड पर पहली बार मिला था। हम जुलाई में आगरा के जेपी पैलेस में शादी कर रहे हैं। 3 दिन तक मेहंदी, हल्दी, संगीत ये सारी रस्में अदा होंगी। आगरा में बहुत बड़े- बड़े पुराने सांस्कृतिक मंदिर हैं। हम मंदिर में परिवारवालों की मौजूदगी में शादी करेंगे। इसके बाद हम दिल्ली और मुम्बई में रिसेप्शन रखेंगे। हम सनातन रीति-रिवाजों के हिसाब से शादी करेंगे।"

इससे पहले संग्राम ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, दोनों ने पहले अहमदाबाद में ही शादी का फंक्शन रखने का फैसला किया था। बता दें, पायल और संग्राम 12 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पायल और संग्राम ने बताया था कि, वह इस साल जुलाई में शादी करेंगे।

साल 2014 में हुई थी दोनों की सगाई:

जानकारी के लिए बता दें कि, पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की सगाई साल 2014 में हुई थी। दोनों की मुलाकात 'सर्वाइवर इंडिया' के सेट पर हुई थी। दोनों को वहीं एक-दूसरे से प्यार हुआ था। बताया जा रहा है कि, शादी में उनके परिवार वाले ही शामिल होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT