जमानत के बाद पहली बार नजर आए Pearl V Puri
जमानत के बाद पहली बार नजर आए Pearl V Puri Social Media
सेलिब्रिटी

जमानत के बाद पहली बार नजर आए Pearl V Puri, अनाथालय के बाहर किए गए स्पॉट

Author : Sudha Choubey

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) बीते कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। उन पर एक नाबालिग संग रेप के आरोप लगे हैं। इस केस में गिरफ्तार होने के बाद अब पर्ल बेल पर बाहर आ चुके हैं। बेल पर बाहर आने के बाद पर्ल वी पुरी पहली बार पब्ल‍िक अपीयरेंस दी है। उन्हें मुंबई अंधेरी के एक अनाथालय सेंट कैथरीन होम में देखा गया।

अनाथालय में मनाया अपना जन्मदिन:

अभिनेता पर्ल वी पुरी ने बीते दिन अपना 32वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन के मौके पर पर्ल ने इसे अलग तरीके से मनाने का फैसला लिया। पर्ल ने अंधेरी के एक अनाथालय में अपना जन्मदिन मनाया। पर्ल शाम को अनाथालय के बाहर स्पॉट हुए और उन्होंने फोटोग्राफर्स के लिए पोज भी दिए। पैपराजी को देखकर पर्ल ने अपना मास्क हटा दिया और फोटोग्राफरों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

इस लुक में दिखे एक्टर:

पर्ल वी पुरी इस दौरान सफेद कुर्ता-पयजामा में नजर आए। पर्ल ने अपना मास्क उतारा और कैमरे के सामने हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। बता दें, यह शॉर्ट वीडियो मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

जून में हुई थी गिरफ़्तारी:

बता दें कि, पर्ल वी पुरी को जून में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। उन पर वसई में एक टीवी शो के सेट पर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था, जहां वे अक्टूबर 2019 में उस लड़की की मां के साथ शूटिंग कर रहे थे। हालांकि पर्ल के सपोर्ट में दिव्या खोसला कुमार और अनीता हंसनंदानी ने लगातार अपनी आवाज़ बुलंद रखी।

पर्ल वी पुरी ने पोस्ट शेयर कर बयां किया अपना दर्द:

बता दें कि, पर्ल वी पुरी नाबालिग से रेप मामले के बाद पहली बाद मीडिया के सामने नजर आए हैं। पर्ल ने बेल मिल जाने के बाद इंस्टाग्राम से एक पोस्ट साझा किया था और बताया था कि, वह बीते कुछ दिनों से काफी परेशानियां झेल रहे हैं। उन्होंने लिखा था, "लोगों को आजमाने का जिंदगी का अपना ही तरीका है। कुछ महीने पहले मैंने अपनी नानी मां को खो दिया। उनके जाने के 17 दिन मेरे पापा गुज़र गए। फिर मुझे पता चला कि मेरी मां को कैंसर है और फिर ये भयंकर आरोप। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं। रातों-रातों मुझे क्रिमिनल जैसा महसूस करवाया गया। ये सब मेरी मां के कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हो रहा था। इस सबने मेरी सुरक्षा की भावना को हिलाकर रख दिया, मैं बहुत असहाय महसूस कर रहा था।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT