प्रीति जिंटा बनीं जुड़वा बच्चों की मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
प्रीति जिंटा बनीं जुड़वा बच्चों की मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी Social Media
सेलिब्रिटी

प्रीति जिंटा बनीं जुड़वा बच्चों की मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी लाइफ से जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं। प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर गुडन्यूज देकर चौंका दिया है।

46 की उम्र में दो बच्चों की मां बनीं प्रीति:

प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) 46 की उम्र में दो बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने खुद एक खास पोस्ट के जरिए खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। दिलचस्प बात ये भी है कि, ये दोनों बच्चे जुड़वां हैं, जिनका नाम भी प्रीती ने अपनी पोस्ट में बता दिया है। प्रीति ने जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर ही वैसे ही चारों तरफ से उन्हें बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।

प्रीति जिंटा ने शेयर किया पोस्ट:

प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने मां बनने की जानकारी दी है। प्रीति जिंटा ने इस पोस्ट में जुड़वा बच्चों से जुड़ी गुडन्यूज दी है। जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है, जिनके नाम प्रीति ने जय और जिया बताए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, 46 की उम्र में प्रीति जिंटा सरोगेसी की मदद से मां बनी हैं। हालांकि प्रीति ने अपने पोस्ट में इस बारे में कोई जानकारी दी है।

प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "सभी को हैलो, मैं आज आप सभी के साथ अपनी अद्भुत खबर साझा करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने कृतज्ञता और इतने प्यार से भर गए हैं कि, हम अपने परिवार में अपने जुड़वा बच्चों 'जय जिंटा गुडइनफ' और 'जिया जिंटा गुडइनफ' का स्वागत करते हैं।"

प्रीति जिंटा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "हम अपनी जिंदगी में इस नए चरण को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार- जीन, प्रीति, जय और जिया।"

बता दें कि, प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ ने साल 2016 में शादी की थी और दोनों लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो गए। जुड़वां बच्चों की खबर सुनने के बाद प्रीति के फैंस हैरान हैं और खुश भी। सोशल मीडिया पर सभी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT