प्रियंका की बुक बनी US की नंबर वन बेस्ट सेलर
प्रियंका की बुक बनी US की नंबर वन बेस्ट सेलर Syed Dabeer Hussain - RE
सेलिब्रिटी

प्रियंका की बुक बनी US की नंबर वन बेस्ट सेलर, एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी

Author : Sudha Choubey

ग्लोबल आइकन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चा में बनी हुईं हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की पहली संस्मरण किताब 'अनफिनिश्ड' रिलीज हुई है, जो चंद घंटों में बेस्ट सेलर बुक्स में शामिल हो गई है, जिसको लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। उनकी किताब 'अनफिन‍िश्ड' पिछले 12 घंटे में अमेरिका (यूएस) की बेस्ट सेलर बन गई है। एक्ट्रेस ने अपनी इस उपलब्ध‍ि को फैंस के साथ साझा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट:

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी किताब के बेस्ट सेलर होने की जानकारी दी है। यूएस के टॉप 10 बुक्स ने लिखा कि, पिछले 24 घंटे में यूएस की बेस्ट सेलर्स में नंबर 1 पर प्रियंका चोपड़ा जोनस की किताब अनफिनिश्ड है। इसपर अपना आभार जताते हुए प्रियंका ने लिखा, "सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमें यूएस में पिछले 12 घंटों में नंबर 1 तक पहुंचाया, उम्मीद है आपको किताब पसंद आएगी।" मालूम हो कि, प्रियंका ने इस किताब में अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है, जिनसे गुजर कर आज वे यहां तक पहुंची हैं।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने किताब के नाम को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा हैं, "अजीब बात है, मैंने इस संस्मरण का नाम इसे लिखने से सालों पहले दिया था। 20 साल तक एक पब्ल‍िक पर्सन रहने के बाद, जिसमें आगे और भी जीने और मेरी पर्सनालिटी से अलग कई और बातों की लिस्ट है पर्सनली और प्रोफेशनली, मैं बहुत ज्यादा #Unfinished हूं। लेक‍िन संस्मरण को लिखने की मजेदार बात ये है कि, ये आपको चीजों को देखने का नजर‍िया बदल देती है, जो आपने सोचा था। इसे लिखते हुए मैंने पाया कि, अनफ‍िनिश्ड का मेरे लिए गहरा अर्थ है, बल्क‍ि इसमें मेरी जिंदगी की सबसे आम बातें हैं।"

वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा को पिछली बार बॉलीवुड मूवी 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्मों में 'द व्टाहाइट टाइगर' है, जिसकी शूट‍िंग के लिए वे दिल्ली भी आईं थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव ने भी काम किया है। इस फिल्म के अलावा 'वी कैन बी हीरोज', 'द मैट्र‍िक्स 4' में भी प्रियंका काम कर रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT