प्रियंका चोपड़ा ने पांच साल बाद भाई सिद्धार्थ की कलाई पर बांधी राखी
प्रियंका चोपड़ा ने पांच साल बाद भाई सिद्धार्थ की कलाई पर बांधी राखी Social Media
सेलिब्रिटी

प्रियंका चोपड़ा ने पांच साल बाद भाई सिद्धार्थ की कलाई पर बांधी राखी, सामने आईं तस्वीरें

Author : Sudha Choubey

बीते दिन रविवार को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर आम से लेकर खास तक, हर किसी ने अपने भाई और बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं। ऐसे में बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पांच साल बाद अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की कलाई में राखी बांधी। उन्होंने इस दौरान की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रियंका की ये तस्वीरें उनके लंदन वाले घर की है, जहां वो पिछले एक साल से रह रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट:

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वे भाई सिद्धार्थ की कलाई पर राखी बांधते हुए देखी जा सकती हैं। सिद्धार्थ के हाथों में और भी कई सारी राखियां नजर आ रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका, सिद्धार्थ के अलावा उनकी मां मधु चोपड़ा भी हैं। वहीं रक्षाबंधन पर सिद्धार्थ चोपड़ा ने बहन प्रियंका को तोहफे में क्या दिया, इसका भी खुलासा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, उनके भाई ने उन्हें तोहफा में क्या दिया। प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, "5 साल में पहली बार रक्षाबंधन पर साथ, लव यू लिटिल ब्रो, साथ ही मेरे भाइयों की फौज को हैप्पी रक्षाबंधन। आप जहां भी हैं आपको प्यार और राखी भेज रही हूं और उम्मीद करती हूं कि, आप भी मेरे गिफ्ट्स मुझे जल्दी भेज देंगे- लव, मिमी।"

प्रियंका को गिफ्ट में मिला ये:

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा को घर में मिमी नाम से बुलाया जाता है। उनके छोटे बहन-भाई उन्हें मिमी दीदी कहते हैं। वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के गिफ्ट्स की बात करें, तो सिद्धार्थ चोपड़ा ने बड़ी बहन को रक्षाबंधन के तोहफे के तौर पर एक कॉफी मग दिया है। इस मग पर लिखा है, "मेरी बहन होना ही तुम्हारे लिए सबसे अच्छा गिफ्ट है, लव यू।" प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT