रजनीकांत ने किया 'राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने' का आग्रह
रजनीकांत ने किया 'राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने' का आग्रह Social Media
सेलिब्रिटी

रजनीकांत ने किया 'राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को गर्व के साथ फहराने' का आग्रह, शेयर किया पोस्ट

Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। हमारा भारत देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में अमृत महोत्‍सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत घर घर में राष्‍ट्रीय ध्‍वज शान से लहरा रहा है। इस अभियान में फिल्मी हस्तियां समारोह को भव्य बनाने के लिए अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में साउथ अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) ने अपने सोशल मीडिया पर सभी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया है।

रजनीकांत ने शेयर किया पोस्ट:

साउथ अभिनेता रजनीकांत ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के लिए एक खास मैसेज शेयर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "ये भारत की आजादी का 75वां साल है। हमारी मातृभूमि। सम्मान की निशानी के रूप में, और हमारी एकता की अभिव्यक्ति के रूप में। उन सभी लाखों लोगों के लिए, जिन्होंने अनकहे संघर्षों और दुखों का सामना किया। दर्द और अपमान सहा। उन सभी हजारों लोगों के लिए जिन्होंने इस स्वतंत्रता के लिए निस्वार्थ रूप से अपने प्राणों की आहुति दी।"

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और नेताओं के लिए आइए हम उनका सम्मान और कृतज्ञता के साथ सलाम करें। जाति, धर्म और राजनीति से परे.. आइए हम अपने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को अपनी अगली पीढ़ी के बच्चों और युवाओं को गर्व करने के लिए दें। हमारे घरों, कार्यालयों और कार्यस्थलों के बाहर प्रदर्शित किया जाता है। आइए हम महान भारतीय 75वें स्वतंत्रता दिवस को गर्व के साथ मनाएं। हमारे राष्ट्रीय ध्वज को हर जगह फहराने दें, क्योंकि हम उन्हें सलाम करते हैं। जय हिन्द।"

रजनीकांत ने शेयर किया वीडियो:

साउथ अभिनेता रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो तमिल में बोलते हुए नजर आ रहें हैं। उन्होंने कहा कि, "हमारे 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के रूप में - जिनमें से कई को यातना दी गई और अपने जीवन का बलिदान दिया गया - मैं आप सभी से बिना किसी जाति, धार्मिक और राजनीतिक पूर्वाग्रह के एक साथ आने और अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अनुरोध करता हूं। हमारे घरों के बाहर छोटा सा पोल लगाकर तिरंगा जरूर फहराए और देश की आजादी का जश्‍न मनाए।"

अक्षरा सिंह पर चढ़ा आजादी का खुमार:

वहीं, हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो तिरंगे के रंग का कपड़ा पहनकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर हर कोई उन पर अपना प्यार बरसा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT