रणबीर कपूर का 38वां जन्मदिन आज
रणबीर कपूर का 38वां जन्मदिन आज Social Media
सेलिब्रिटी

रणबीर कपूर का 38वां जन्मदिन आज, बहन ऋद्धिमा ने दी इस तरह बधाई

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋद्धिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वे अक्सर फैमिली फोटोज शेयर करती हैं। इस खास मौके पर बहन रिद्धिमा कपूर ने एक फोटो कोलाज शेयर किया है। उन्होंने अपने भाई को जन्मदिन की बधाई दी। रिद्धिमा ने रणबीर की कई सारी थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्टर का क्यूट अंदाज नजर आ रहा है। फोटोज में ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर ने शेयर की फोटोज:

ऋद्धिमा ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, "हैप्पिएस्ट बर्थडे ऑसमनेस, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। ऋद्धिमा ने इंस्टा स्टोरी पर फोटोज शेयर की हैं साथ ही उन्होंने कुछ फोटोज का कोलाज बना कर पोस्ट किया है, जिसमें भाई रणबीर संग ऋद्धिमा की क्यूट बॉन्डिंग दिख रहा है।

रणबीर कपूर का 38वां जन्मदिन आज, बहन ऋद्धिमा ने दी इस तरह बधाई

इस फिल्म से की करियर की शुरुआत:

वहीं अगर रणबीर कपूर की बात करें, तो रणबीर ने 2007 में एक एक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था और इन 13 सालों में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में कीं और कई फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना भी मिली। हालांकि, इतनी बेहतरीन फिल्मों के साथ ही रणबीर कुछ और वजहों से भी खबरों में रहे हैं, वो हैं इनके लव अफेयर्स। एक्टर अपनी फिल्मों और करियर के साथ-साथ लव अफेयर्स की वजह से भी उतना ही खबरों में रहते हैं।

राज कपूर के पोते रणबीर कपूर ने एक अभिनेता के रूप में साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उससे पहले वो अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फ़िल्म ‘ब्लैक’ में संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर चुके थे। उनकी पहली फिल्म 'सांवरिया' भले ही कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन उसके बाद रणबीर का कई फिल्मों में शानदार काम देखने को मिला। उन्होंने 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'रॉकस्टार', 'बर्फी', 'अंजाना-अंजानी', 'ये जवानी है दीवानी', 'तमाशा', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'संजू' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया।

आलिया संग होगी शादी।

इन दिनों रणबीर कपूर का नाम अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों इस समय अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आने वाले हैं। दोनों को अक्सर साथ में ही देखा जाता है। रणबीर के पिता ऋषि कपूर के निधन के समय आलिया को रणबीर के परिवार के साथ हमेशा देखा गया था। कभी नीतू सिंह को संभालते हुए तो कभी रिद्धिमा को वीडियो कॉल से पिता के अंतिम दर्शन करवाते हुए। वहीं दोनों को लेकर खबरें आई थीं कि, दोनों ही जल्द शादी करने वाले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT