Rhea Chakraborty and Sushant Singh Rajput
Rhea Chakraborty and Sushant Singh Rajput Social Media
सेलिब्रिटी

रिया चक्रवर्ती ने मानी सुशांत संग लिव-इन में रहने की बात

Author : Sudha Choubey

सुशांत सिंह केस: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और जांच के घेरे में आई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर मांग की कि, बिहार में दर्ज FIR की जांच को मुंबई ट्रांसफर किया जाए। रिया चक्रवर्ती ने दावा किया है कि, वह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया गया है। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि, वह सुशांत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी।

बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई और कई गंभीर आरोप लगाए। सुप्रीम कोर्ट में रिया की याचिका दाखिल करने बाद केके सिंह और बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में को कैविएट डाली है।

रिया ने कही यह बात:

सुप्रीम कोर्ट कोर्ट में दाखिल याचिका में रिया चक्रवर्ती ने कबूला है कि, वो सुशांत के साथ लिव इन में थीं। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताया है। याचिका में रिया ने कहा कि, सुशांत की मौत के बाद उन्हें हत्या और रेप की धमकी दी गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने मुंबई पुलिस से की थी।

रिया का कहना है कि, बिहार में इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती इसलिए केस को मुंबई ट्रांसफर किया जाए। याचिका में रिया ने ये भी कहा है कि, मौत से पहले सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे।

रिया से पूछताछ में जुटी पुलिस:

आपको बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले की जांच करने के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची है। मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम लगातार सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की कोशिश में जुटी है, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस से टीम का कोई संपर्क नहीं हो सका है। इस बीच पटना पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से उनके निवास पर लगभग एक घंटे पूछताछ की।

सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने की बात आई सामने:

वहीं एक्ट्रेस रिया पर सुशांत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए साल भर में निकालने की बात भी सामने आई है। सुशांत के सीए ने बताया है कि रिया ने सुशांत के अकाउंट से कुछ पैसे जरूर खर्च किए हैं। लेकिन सुशांत सिंह के अकाउंट से कोई बड़ी रकम नहीं निकाली गई है। सुशांत की इतनी कमाई थी ही नहीं जितना सुशांत की फैमिली द्वारा दावा किया गया है, कि रिया ने 15 करोड़ की रकम निकाली है।

परिवार का फिर बयान दर्ज करेगी मुंबई पुलिस:

मुंबई पुलिस सुशांत मामले में परिवार का एक बार फिर बयान दर्ज करना चाहती है। सुशांत की मौत के बाद परिवार का बयान दर्ज किया गया था, तब परिवार ने रिया के बारे में कुछ नहीं कहा था।

बता दें, एक कंपनी Vividrage rhealityx pvt की रिया चक्रवर्ती डायरेक्टर हैं और front india for world foundation का डायरेक्टर रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT