सामंथा ने सोशल मीडिया से हटाया 'अक्किनेनी' सरनेम, लोगों ने कही ये बात
सामंथा ने सोशल मीडिया से हटाया 'अक्किनेनी' सरनेम, लोगों ने कही ये बात Social Media
सेलिब्रिटी

सामंथा ने सोशल मीडिया से हटाया 'अक्किनेनी' सरनेम, लोगों ने कही ये बात

Author : Sudha Choubey

साउथ की पॉपुलर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। सामंथा अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के अलावा इसलिए भी चर्चा में रहती हैं कि, वो साउथ सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) की बहू हैं। सामंथा, नागार्जुन की बेटे नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की पत्नी हैं। सामंथा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, लेकिन अब जो उन्होंने काम किया है, उससे उनके और नागार्जुन दोनों के फैन्स चौंक गए हैं। दरअसल, सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे से 'अक्किनेनी' को हटा दिया है।

सामंथा ने सोशल मीडिया से हटाया 'अक्किनेनी':

सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने नाम के आगे से अक्किनेनी हटा दिया है। अब उन्होंने डिस्प्ले नेम पर सिर्फ एस (S) लिखा है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सामंथा ने ये बदलाव किए हैं। वहीं फेसबुक पर अभी भी सामंथा अक्किनेनी नाम है। अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आई है कि, सामंथा ने ऐसा क्यों किया, लेकिन फैंस इससे काफी परेशान हो गए हैं। वो कमेंट कर रहे हैं कि, कहीं सामंथा और नागा चैतन्य के बीच कोई अनबन तो नहीं हुई, जिस वजह से एक्ट्रेस ने उनका सरनेम हटा दिया।

सामंथा ने सोशल मीडिया से हटाया 'अक्किनेनी' सरनेम, लोगों ने कही ये बात

साल 2017 में हुई थी शादी:

बता दें कि, नागा चैतन्य और सामंथा ने 4 साल पहले ही साल 2017 में धूमधाम से एक दूसरे से शादी रचाई थी। शादी के बाद अदाकारा ने अपना नाम सामंथा सरनेम रुथ प्रभु से बदलकर अक्किनेनी कर लिया था। वह कई बार नागा के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि नागा चैतन्य सोशल मीडिया पर उतना एक्टिव नहीं हैं।

सामंथा अक्किनेनी की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर सामंथा अक्किनेनी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो पिछली बार उन्हें मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में देखा गया। जिसके बाद अदाकारा अब बॉलीवुड और हिंदी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी काफी दिलचस्पी दिखा रही हैं। फिलहाल वो 'शाकुंतलम' में नजर आने वाली हैं। जिसमें वो रानी शकुंतला का किरदार निभाएंगी। इसके बाद उनके हाथ तमिल एक्ट्रेस नयनतारा की भी एक फिल्म है। जिसे विग्नेश शिवन डायरेक्ट कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT