रिया चक्रवर्ती के आरोपों पर संजना सांघी ने दिया रिएक्शन
रिया चक्रवर्ती के आरोपों पर संजना सांघी ने दिया रिएक्शन Social Media
सेलिब्रिटी

रिया चक्रवर्ती के आरोपों पर संजना सांघी ने दिया रिएक्शन

Author : Sudha Choubey

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर रोज नए दावे और खुलासे हो रहे हैं। पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती का दिया इंटरव्यू सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। अपने इस इंटरव्यू में रिया ने कई दावे किए थे। उन्होंने कहा था कि, सुशांत खुद पर लगे झूठे मी टू के आरोपों से काफी परेशान रहे थे। रिया ने सुशांत के साथ काम कर चुकी संजना सांघी पर भी देर से सफाई देने पर सवाल उठाए थे। अब संजना ने भी रिया के दावों पर जवाब दिया है।

संजना ने कहा यह बात:

इंडिया टुडे के साथ दिए इंटरव्यू के दौरान संजना से पूछा गया कि, रिया ने आप पर सवाल खड़े किए हैं कि, जब सुशांत पर मी टू के आरोप लगे तब आपने इन अफवाहों पर अपनी सफाई जल्दी क्यों नहीं दी? इस पर जवाब देते हुए संजना सांघी ने कहा, "ईमानदारी से कहूं, तो एक महिला के तौर पर मैंने सबकुछ कहा है। मैंने 25 से ज्यादा इंटरव्यू में ये बातें बोली हैं। अब मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है।" संजना ने इस इंटरव्यू में सुशांत के साथ बिताए पलों को भी याद किया। रिया ने दावा किया था कि, संजना के सुशांत पर लगाए आरोपों के पीछे एक समूह की साजिश थी।

आपको बता दें कि, हाल ही में कुछ दिनों पहले संजना ने पिंकविला से बातचीत के दौरान यह साफ किया था है कि, सुशांत ने उनके साथ कोई बदतमीजी नहीं की। संजना ने बताया था कि, जब यह बात सामने आई तो सभी को लगा कि, सुशांत को इससे बहुत परेशानी हुई। लेकिन मैं यह कहना चाहती हूं कि, मैं भी उस समय बहुत डिस्टर्ब हो गई थी। हम दोनों सच्चाई जानते थे। मुझे पता है कि, वह मेरे लिए क्या मायने रखते थे। सुशांत भी जानते थे कि हम दोनों की बॉन्डिंग कैसी है और यही मायने रखता है।

रिया से सीबीआई की पूछताछ जारी:

बता दें कि, सुशांत केस में सबसे बड़ी आरोपी रिया चक्रवर्ती सीबीआई के कठघरे में हैं। रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को पहली बार पूछताछ की। मुंबई में DRDO के गेस्ट हाउस में रिया चक्रवर्ती से टीम ने लगभग 10 घंटे पूछताछ की। माना जा रहा है कि, ड्रग्स, डेथ की थ्योरी पर रिया का ड्रामा जल्द ही सबके सामने आ जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT