टीवी एक्टर शहीर शेख बने पापा, रुचिका कपूर ने दिया बेटी को जन्म
टीवी एक्टर शहीर शेख बने पापा, रुचिका कपूर ने दिया बेटी को जन्म Syed Dabeer Hussain - RE
सेलिब्रिटी

टीवी एक्टर शहीर शेख बने पापा, रुचिका कपूर ने दिया बेटी को जन्म

Author : Sudha Choubey

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता शहीर शेख (Shaheer Sheikh) से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आई है। खबर है कि, शहीर शेख और रुचिका कपूर के घर एक बच्ची का जन्म हुआ है। दोनों पहली बार पेरेंट्स बने हैं। बीते दिन ही शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) ने एक बेटी को जन्म दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रुचिका कपूर और उनकी बेटी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले ही शाहीर शेख ने रुचिका कपूर के लिए एक बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान की दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। बेबी शॉवर के दौरान शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने एक-दूसरे के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें क्लिक करवाई थीं।

पिछले साल की थी शादी:

बता दें कि, रुचिका कपूर और शाहीर शेख ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज के बाद उनका आशीर्वाद लेने के लिए अभिनेता के माता-पिता से मिलने के लिए जम्मू गए थे। दोनों ने डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद पिछले साल शाहीर ने अपनी सगाई की खबर ऑफिशियल की थी।

फिल्मों में काम कर चुकीं हैं रुचिका:

वहीं अगर रुचिका कपूर के करियर की बात करें, तो रुचिका बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रुचिका अभिनेता राजकुमार राव और कंगना की फिल्म 'जजमेंटल है क्या', 'जबरिया जोड़ी', 'डॉली किट्टी और वो चमके सितारे' और 'ड्रीम गर्ल' में भी काम किया है। वे बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं।

इस सीरियल में दिखेंगे शाहीर शेख:

वहीं अगर शाहीर शेख के वर्क फ्रंट की बात करें, तो शाहीर शेख इन दिनों अपने सीरियल 'पवित्र रिश्ता 2.0' (Pavitra Rishta 2.0) के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। सीरियल 'पवित्र रिश्ता 2.0' 15 नवंबर से जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरियर में शाहीर शेख के साथ अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी मुख्य भूमिका में हैं। सीरियल का टीजर, पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किए जा चुके हैं। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT