अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का निधन
अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का निधन Syed Dabeer Hussain - RE
सेलिब्रिटी

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का निधन, किडनी की बीमारी से थे पीड़ित

Author : Sudha Choubey

ये साल (2020) भारतीय सिनेमा जगत के लिए बुरा साबित हो रहा है। अभी ये साल पूरा भी नहीं हुआ है और बॉलीवुड ने अब तक कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया। हाल ही में मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आ गई है। बॉलीवुड बैकग्राउंड सिंगर रही अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है, उनका बेटा 35 साल का था। आदित्य पौडवाल के निधन से उनके घर मे शोक का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, आदित्य पौडवाल पिछले काफी समय से किडनी की परेशानी जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया। आदित्य के जाने से पौडवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आदित्य के निधन की खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर सभी लोग शोक व्यक्त कर रहें हैं।

शंकर महादेवन ने जताया शोक:

सिंगर-कम्पोजर शंकर महादेवन ने अपने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, "यह खबर सुनकर टूट गया हूं। हमारे प्यारे आदित्य पौडवाल अब नहीं रहे। कितने गजब के म्यूजिशन, गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर वाले प्यारे इंसान थे। हमने कई प्रॉजेक्ट्स पर साथ में काम किया था। मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा। परिवार के लिए प्रार्थनाएं। लव यू आदित्य, तुम याद आओगे।"

लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में दर्ज है आदित्य का नाम:

बता दें कि, आदित्य पौडवाल भी अपनी मां की तरह के भजन और भक्ति गीत गाते थे। इसके अलावा वह म्यूजिक भी कंपोज करते थे। इस साल की शुरुआत में, एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं। उनका नाम भारत के सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में शामिल है।

वहीं अगर सिंगर अनुराधा पौडवाल की बात करें, तो अनुराधा पौडवाल जानी-मानी गायिका हैं। उन्हें साल 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें महाराष्ट्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकरा से भी सम्मान प्राप्त हो चुका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT