कोरोना पॉजिटिव अल्लू अर्जुन की सेहत में हो रहा है सुधार
कोरोना पॉजिटिव अल्लू अर्जुन की सेहत में हो रहा है सुधार Social Media
सेलिब्रिटी

कोरोना पॉजिटिव अल्लू अर्जुन की सेहत में हो रहा है सुधार, एक्टर ने की पुष्टि

Author : Sudha Choubey

पूरे देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया है। आम लोगों के साथ मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले साउथ स्टार अल्लू अर्जुन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी। अब एक्टर की सेहत में सुधार आ रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है।

अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्ट:

हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है। अल्लू अर्जुन ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि, वे सही हो रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "सभी को नमस्ते, मैं ठीक हूं। बस कोरोना के हल्के लक्षण हैं। मैं ठीक हो रहा हूं और परेशानी की कोई बात नहीं है। मैं अभी भी क्वारंटाइन में हूं। आप सभी के इतने प्यार और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। आभार।"

28 अप्रैल को दी थी कोरोना पॉजिटिव की जानकारी:

बता दें कि, बीते दिन 28 अप्रैल को अभिनेता अल्लू अर्जुन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "सभी को नमस्ते, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हाल ही के दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं। उनसे अनुरोध है कि, अपना टेस्ट करवा लें। मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से अनुरोध है कि चिंता ना करें। मैं बिल्कुल ठीक हूं। घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए।"

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने साल 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से डेब्यू किया था। अर्जुन फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। वो अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।

वहीं अगर उनकी आने वाली फिल्म की बात करें, तो वो जल्द ही फिल्म 'पुष्पा' में नजर आने वाले हैं। हाल में उनकी फिल्म 'पुष्पा' का टीजर रिलीज हुआ था। जो फैंस को काफी पसंद आया है। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री राश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT