Suhana Khan shared glamorous photo on cousin's birthday
Suhana Khan shared glamorous photo on cousin's birthday Social Media
सेलिब्रिटी

सुहाना खान ने कजिन के बर्थडे पर शेयर कीं ग्लैमरस फोटो, आलिया छिब्बा संग आईं नजर

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। सुहाना खान अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। सुहाना ने अभी तक बॉलीवुड में अपनी बड़ी शुरुआत नहीं की है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर एक स्टाइल दीवा हैं। सुहाना खान हाल ही में न्यूयॉर्क में पढ़ाई खत्म करके मुंबई लौटीं हैं। इसी बीच सुहाना खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सुहाना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अपनी कजिन आलिया छिब्बा के साथ दो फोटो शेयर की हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

सुहाना खान ने शेयर की तस्वीरें:

सुहाना खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, "बर्थडे गर्ल आलिया छिब्बा।" जबकि दूसरी तस्वीर पर उन्होंने "आई लव यू फॉरेवर एंड एवर" लिखा है। इस तरह उन्होंने अपनी बहन को इस प्यारे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

सुहाना खान ने शेयर की तस्वीरें

इस लुक में आईं नजर:

बता दें कि, सुहाना खान की बहन आलिया छिब्बा का जन्मदिन 16 जनवरी को था। इस मौके पर दी गई पार्टी में सुहाना शामिल हुईं। स्टारकिड फुल पार्टी मूड में हैं। सुहाना ने ब्लैक कलर का बॉडीकॉन ड्रेस पहना हुआ है। स्ट्रैपलेस ड्रेस में वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने सॉफ्ट-ग्लैम मेकअप किया है और बालों की पोनी बनायी है। छोटे से पेंडेंट और चेन के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है।

जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू:

बता दें कि, सुहाना खान अपने पिता शाहरुख खान की तरह फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहती है। खबरों की मानें, तो वह शॉर्ट फिल्म 'द ग्रेट पार्ट ऑफ ब्लू' में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहाना जोया अख्तर की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। यह मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें खुशी कपूर और अगस्तया नंदा भी नजर आ सकती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT