सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत Syed Dabeer Hussain - RE
सेलिब्रिटी

फिल्मी पर्दे पर ही नहीं असल जिंदगी में भी बेहतरीन इंसान थे सुशांत सिंह राजपूत, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

Priyank Vyas

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज अगर हमारे बीच होते तो अपना 39वां जन्मदिन मना रहे होते। सुशांत का जन्म आज ही के दिन यानि 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। वे बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से थे, जिन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद भी अपना बड़ा नाम बना लिया। अभिनेता ने अपनी एक्टिंग और मस्तीभरे अंदाज से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। सुशांत के अभिनय में जितनी सादगी दिखती थी, वे पर्दे के पीछे भी इतने ही बेहतर इंसान थे। आज उनकी जन्म जयंती के मौके पर हम उनके बारे में आपसे कुछ खास बातें साझा करने जा रहे हैं।

'काई पो छे' से किया बॉलीवुड डेब्यू :

सुशांत सिंह राजपूत के बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2013 ने आई फिल्म 'काई पो छे' के साथ हुई थी। इस फिल्म में सुशांत के साथ राजकुमार राव और अमित साध भी मुख्य किरदारों में नजर आए थे। फिल्म लोगों ओ बेहद पसंद आई और देखते ही देखते सुशांत ने स्टार बनने की तरफ अपने कदम बढ़ा लिए।

धोनी ने बदली किस्मत :

एक्टर ने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया। जिनमें पीके से लेकर शुद्ध देसी रोमांस, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। लेकिन सुशांत के करियर को बड़ा चांस साल 2016 में आई 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से मिला था। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर आधारित थी। फिल्म में सुशांत धोनी के किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और फिल्म ने 250 करोड़ रुपए का कारोबार किया। उनकी आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी।

दिल के साफ थे एक्टर :

बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही एक्टर असल जिंदगी में भी बड़े दिलवाले थे। वे अपनी एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपए की मोटी फीस लेते थे। लेकिन राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके के लिए सुशांत ने दरियादिली दिखाते हुए उनसे कोई भी फीस लेने से इनकार कर दिया था। इसके बदले राजकुमार हिरानी ने उन्हें महज 21 रुपए शगुन के तौर पर दिए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT