राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड आया सामने, यहां लेंगे सात फेरे
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड आया सामने, यहां लेंगे सात फेरे Social Media
सेलिब्रिटी

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड आया सामने, यहां लेंगे सात फेरे

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राजकुमार और पत्रलेखा आज चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बांधने वाले हैं। हाल ही में इनकी सगाई की कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आईं थीं। इसके बाद अब दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्ड से उनकी शादी का दिन, तारीख और स्थान की पुष्टि हो गई है।

सामने आया शादी का कार्ड:

सामने आए राजकुमार राव और पत्रलेखा के शादी के कार्ड पर कपल का नाम लिखा हुआ है। शादी का कार्ड नीले कलर का है, यह कार्ड पत्रलेखा के परिवार की ओर से है। इस कार्ड में लिखा है, "राव परिवार और पॉल परिवार आपको पत्रलेखा और राजकुमार की शादी पर सोमवार 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में आमंत्रित करता हैं।" इस इंविटेशन कार्ड को राजकुमार के एक फैन पेज पर शेयर किया गया है।

सामने आया सगाई का वीडियो:

गौरतलब है कि, इससे पहले राजकुमार और पत्रलेखा की सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। इस वीडियो में राजकुमार, पत्रलेखा को घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज करते दिख रहे थे। इसके बाद पत्रलेखा ने भी घुटनों पर बैठकर ही उन्हें अंगूठी पहनाई और दोनों रोमांटिक डांस करते हुए नजर आए। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की रस्में चंडीगढ़ में हो रही हैं। पार्टी का आयोजन The Oberoi Sukhvila में हुई। इस दौरान वहां मौजूद तमाम मेहमान भी व्हाइट ड्रेस में नजर आए।

बता दें कि, राजकुमार राव और पत्रलेखा करीब 10 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। अपने रिलेशनशिप को दोनों ने दुनिया से नहीं छिपाया। दोनों इससे पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। पहली बार पत्रलेखा और राजकुमार राव की मुलाकात 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म के सेट्स पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने 'सिटी लाइट्स' में साथ में काम किया और पहचान प्यार में बदल गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT