ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर जमकर मचा बवाल
ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर जमकर मचा बवाल Social Media
सेलिब्रिटी

ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर जमकर मचा बवाल, जानिए किस स्टार ने किया सपोर्ट और किसने जताया विरोध

Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुईं हैं। ऋचा चड्ढा ने हाल ही में गलवान घाटी को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनके ट्वीट को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। ऋचा चड्ढा पर सेना का अपमान करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर मनोरंजन जगत के सितारों तक, सभी ऋचा के इस ट्वीट के बाद से ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऋचा चड्ढा का सपोर्ट कर रहें हैं, तो कुछ स्टार्स उनका विरोध कर रहें हैं।

बॉलीवुड के इन स्टार्स ने किया ऋचा चड्ढा का विरोध:

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कही यह बात:

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "यह देखकर आहत हूं। किसी को कभी हमारे सशस्त्र बलों के प्रति एहसान फरामोश नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।"

अनुपम खेर:

वहीं, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "देश की बुराई करके लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश कायर और छोटे लोगों का काम है। सेना के सम्मान को दांव पर लगाना...इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।"

निखिल सिद्धार्थ ने किया विरोध:

वहीं, साउथ के जाने-माने अभिनेता निखिल सिद्धार्थ ने भी ट्वीट करते हुए ऋचा चड्ढा का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "20 बहादुर भारतीय सैनिकों ने हमारे देश और हमारी रक्षा करते हुए गलवान में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके परम बलिदान के बारे में पढ़कर आज भी हमारी आंखों में आंसू आ जाते हैं। राजनीति भूल जाओ। हमारी सेना और सशस्त्र बलों का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए और कभी अपमान नहीं करना चाहिए। ऋचा चड्ढा, प्लीज भारत पहले।"

बॉलीवुड के इन स्टार्स ने किया ऋचा चड्ढा का सपोर्ट:

प्रकाश राज ने किया ट्वीट:

वहीं, जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज ने अक्षय कुमार के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि, "मुझे आपसे यह उम्मीद नहीं थी अक्षय कुमार… ऋचा चड्ढा ने आपसे ज्यादा प्रासंगिक बात कही है.. सिर्फ पूछ रहा हूं।"

स्वरा भास्कर ने ऋचा चड्ढा को किया सपोर्ट:

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा स्वरा भास्कर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, "ऋचा चड्ढा आपको शक्ति और प्यार।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT